फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   colors show balika vadhu's rating minus

पहली बार 'बालिका वधु' की रेटिंग गिरी

Sat, 16 Feb 2013 05:13 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 16 Feb 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
colors show balika vadhu's rating minus

हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेन्मेंट टेलीविजन के छठें सप्ताह की रेटिंग में आश्चर्यजनक बदलाव आए हैं। एक और जहां पिछले पांच सप्ताह से कलर्स पर प्रसारित 'बालिका वधु' नंबर वन चल रहा था वहीं अब इस शो की रेटिंग काफी गिर गई है जिससे ये नंबर तीन पर आ गया है। इसके अलावा भी टॉप 10 में कई नए शोज शामिल हुए हैं। आइए जानें, टॉप 10 लोकप्रिय शोज की लिस्ट में 03 फरवरी से 09 फरवरी के बीच कौन से शो शामिल हुए और कौन से बाहर हुए।

विज्ञापन


'सपने सुहाने...' आया नंबर वन पर
जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के' लोकप्रिय शोज में पहली बार नंबर वन पर आया है। पिछले सप्ताह इस शो की रेटिंग 3.8 थी जो कि इस सप्ताह बढ़कर 4.3 जीआरपी हो गई है। यानी अब जीटीवी के इस शो ने बाकी सबको मात दे दी है।
विज्ञापन


'दीया और बाती हम' आया नंबर दो पर
पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक 'दीया और बाती हम' नंबर दो पर अपनी पोजीशन बरकरार रखे हुए है। 4.3 जीआरपी रेटिंग से घटकर इस शो की रेटिंग हालांकि 4.2 हो गई है लेकिन पिछले तीन सप्ताह से ये शो नंबर दो पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बालिका वधु' की रेटिंग घट गई
पिछले पांच सप्ताह से कलर्स चैनल पर प्रसारित शो 'बालिका वधु' नंबर वन पर था लेकिन इस बार इस शो की रेटिंग गिर गई है यानी शो की रेटिंग 4.7 की रेटिंग से घटकर 3.9 जीआरपी रह गई है। जिससे नंबर वन की पोजीशन से शो नंबर तीन पर आ गया। इतना ही नहीं, स्टार प्लस के दो शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'प्यार का दर्द मीठा-मीठा, प्यारा-प्यारा' भी 3.9 रेटिंग के साथ नंबर तीन पर हैं।

'तारक मेहता...' आया नंबर चार पर
सब टीवी पर प्रसारित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 4.0 जीआरपी रेटिंग से घटकर 3.8 रेटिंग के साथ नंबर चार पर आ गया है। वहीं स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'साथिया' 3.6 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर आ गया है।

तीन शो आए नंबर 6 पर
जीटीवी पर प्रसारित शो 'कुबूल है' और 'पवित्र रिश्ता' 3.3 रेटिंग के साथ नंबर छह पर है। वहीं स्टार प्लस पर प्रसारित डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' भी 3.3 रेटिंग के साथ नंबर छह पर है।

'ससुराल सिमर का' और 'वीरा' आए नंबर 7 पर
कलर्स पर प्रसारित शो 'ससुराल सिमर का' और स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'वीरा' 3.1 की रेटिंग के साथ नंबर सात पर है। वहीं कलर्स पर प्रसारित शो 'मधुबाला' 3.0 रेटिंग के साथ नंबर आठ पर है।

'सीआईडी' भी शामिल हुआ टॉप 10 में
सोनी टीवी पर प्रसारित शो 'सीआईडी' 2.8 की रेटिंग के साथ नंबर नौ पर है।दरअसल, 'सीआईडी' अभी नए रूप में बच्चों के क्राइम को लेकर प्रसारित हो रहा है, जिससे इसकी रेटिंग बढ़ गई है। वहीं जी टीवी पर प्रसारित शो 'हिटलर दीदी' भी 2.8 की रेटिंग के साथ नंबर नौ पर है।


टॉप 10 में फिर शामिल हुआ '...महादेव'
लाइफ ओके पर प्रसारित शो 'देवो के देव महादेव' एक बार फिर टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है। वहीं 2.7 रेटिंग के साथ जी टीवी पर प्रसारित शो 'रब से सोणा इश्क' भी टॉप 10 की फेहरिस्त में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed