{"_id":"f1d7a522-906d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"colors-changed-of-show-title-gurbani","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलर्स के शो 'गुरबानी' का बदला नाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कलर्स के शो 'गुरबानी' का बदला नाम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
18 मार्च को कलर्स पर पंजाब की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाला शो 'गुरबानी' शुरू हुआ है। ये शो शुरू होते ही कंट्रोवर्सी में आ गया है। दरअसल, इसके नाम को लेकर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
अब कलर्स ने इस शो का नाम बदल दिया है। कलर्स के प्रवक्ता ने बताया कि, हम सिख सुमदाय की भावनाओं का सम्मान करते हैं।
हम किसी भी धार्मिक समुदाय को कोई ठेस पहुंचाना नहीं चाहते थे। कलर्स चैनल धार्मिक समुदाय की आपत्ति के चलते 'गुरबानी' शो का नाम बदल कर 'बानी-इश्क द कलमा' रख दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 'गुरबानी' यानी 'बानी-इश्क द कलमा' धारावाहिक उन महिलाओं पर बेस्ड है, जो शादी के बाद विदेश में बसने वाले अपने पतियों के इंतजार में देश में पूरी लाइफ गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
'बानी' की कहानी पंजाब के एक छोटे से गांव में रहने वाली एनआरआई दुल्हन रानो की है जो बीस साल से अपने पति का इंतजार कर रही है।
रानो हर दिन स्टेशन जाती है और वहां मौजूद हर चेहरे को देखती है कि शायद उसे उसका पति दिख जाए।
सोमवार से शुक्रवार तक 10:30 बजे प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में नवनी परिहार, शेफाली शर्मा, सूरज थापर और रीता भादुड़ी ने मुख्य भूमिका निभा रहे है।