फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Colors CEO Raj Nayak Releases The New Promo Of Bigg Boss Season 11 Hosted By Salman Khan

बिग बॉस 11 का प्रोमो रिलीज, सलमान ने कहा- 'इस बार पड़ोसी बजाएंगे 12'

Sat, 19 Aug 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 19 Aug 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
Colors CEO Raj Nayak Releases The New Promo Of Bigg Boss Season 11 Hosted By Salman Khan
बिग बॉस - फोटो : Promo Still
फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सीजन को टीवी पर प्रसारित होने में तो अभी वक्त है लेकिन शो का पहला प्रोमो फैंस को राहत देने के लिए काफी है। ये नया प्रोमो कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन

 


हर बार की तरह इस सीजन का प्रोमो भी काफी मजेदार है। सलमान के मस्तमौला अंदाज से इस सीजन का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बार 'बिग बॉस' का घर दो हिस्सों में बंटा होगा और प्रतिभागियों को पड़ोसियों की तरह रहना होगा। 'बिग बॉस' का लोगो भी इस बार शो की थीम को ध्यान में रखते हुए दो हिस्सों में बंटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ढिंचैक पूजा से गोपी बहू तक, ये चेहरे 'बिग बॉस-11' में मचाएंगे धमाल, देखें लिस्ट

शो के होस्ट पर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था। कभी खबरें आ रहीं थीं कि सलमान की जगब अक्षय इसे होस्ट करेंगे तो कभी रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा था। इस प्रोमो ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार टीवी की गोपी बहू यानि देवोलीना भट्टाचार्य से लेकर ढिंचैक पूजा तक दिखाई दे सकती हैं। शाहिद अफरीदी से अपने अफेयर को लेकर चर्चा में आईं मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान भी इस बार शो में दिखाई दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed