Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Chahat Pandey Slams Bigg Boss 18 Contestant Avinash Mishra eisha Singh after her eviction

Chahat Pandey: 'बिग बॉस 18' से बाहर निकलते ही अविनाश मिश्रा पर भड़कीं चाहत पांडे, नौकर से कर डाली तुलना

Mon, 13 Jan 2025 10:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 Jan 2025 10:05 AM IST
सार

Chahat Pandey: बिग बॉस 18' से बाहर होते ही चाहत पांडे ने अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह पृपर जमकर निशाना साधा। चाहत ने कहा कि अविनाश के बिना ईशा कुछ भी नहीं हैं और वह उनके लिए नौकर की तरह काम करते हैं।

विज्ञापन
Chahat Pandey Slams Bigg Boss 18 Contestant Avinash Mishra eisha Singh after her eviction
चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह - फोटो : एक्स

विस्तार

टीवी का सबसे विवादित और चर्चित शो 'बिग बॉस' के 18वें सीजन की चर्चा इन दिनों हर ओर हो रही है। शो के निर्माता दर्शकों को आकर्षित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस इस शो का ग्रैंड फिनाले भी नजदीक आ चुका है। 19 जनवरी को इस शो के विजेता के नाम से पर्दा उठ जाएगा। 

विज्ञापन

Bigg Boss 18: रवीना टंडन के बारे में सलमान खान ने कही ऐसी बात, जिसे सुनकर राशा थडानी-अमन देवगन भी हुए हैरान

विज्ञापन
Trending Videos

खत्म हुआ चाहत पांडे का सफर

फिनाले से पहले शो में एक जबर्दस्त ट्विस्ट देखने को मिला है। हाल ही में इस शो की मजबूत कंटेस्टेंट मानी जाने वाली चाहत पांडे का सफर बिग बॉस 18 से खत्म हो गया। वह जीत की ट्रॉफी पाने से कुछ कदम दूर रह गईं। शो से बाहर निकलने के बाद  चाहत ने जियो सिनेमा को दिए एक इंटरव्यू में ईशा और अविनाश को जमकर लताड़ लगाई।  
Bigg Boss 18: सलमान खान ने लगा दी विवियन-करण वीर मेहरा की क्लास, क्या आगे बदलेगा इनका व्यवहार?

विज्ञापन

ईशा-अविनाश पर भड़की चाहत

उन्होंने कहा कि वह खुद को ईशा सिंह से ज्यादा योग्य मानती हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह घर में होतीं तो ईशा को बाहर जाना चाहिए था। चाहत ने यहां तक कहा कि अविनाश मिश्रा के बिना ईशा सिंह का कोई अस्तित्व नहीं है। अविनाश ही उनके लिए सब कुछ करते हैं। चाहत ने दावा किया कि अविनाश ईशा के कपड़े प्रेस करते हैं और उनके लिए नाश्ता भी बनाते हैं। वह एक नौकर जैसे काम करते हैं।

विज्ञापन

शो में कई बार भिड़ चुके हैं अविनाश-चाहत

चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा के बीच के विवादों ने शो में कई बार सुर्खियां बटोरी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर चुके हैं। साथ ही, दोनों 'नथ जेवर या जंजीर' सीरियल में एक साथ काम भी कर चुके हैं।  चाहत के साथ-साथ इस हफ्ते मिड-इविक्शन में श्रुतिका अर्जुन का भी सफर खत्म हुआ और वह भी घर से बाहर हो गईं। फिनाले वीक से पहले इन दोनों कंटेस्टेंट्स का बाहर जाना शो के दर्शकों को चौंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed