Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Chahat Khanna entered her new home on Diwali seen in pictures with her new friend

Chahatt Khanna: दिवाली पर नए आशियाने में चाहत खन्ना ने किया प्रवेश, तस्वीरों में दिखीं अपने नए दोस्त संग

Fri, 01 Nov 2024 06:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 01 Nov 2024 06:34 PM IST
सार

अभिनेत्री चाहत खन्ना के लिए दिवाली का दिन ढेर सारी खुशियां लेकर आया। अपनी इस खुशी को उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा भी किया। 
 

विज्ञापन
Chahat Khanna entered her new home on Diwali seen in pictures with her new friend
चाहत खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम-@chahattkhanna

विस्तार

टीवी और फिल्मों में सक्रिय अभिनेत्री चाहत खन्ना इन दिनों काफी खुश हैं। दिवाली वाले दिन उन्होंने अपनी इस खुशी का कारण फैंस को बताया। एक तो त्योहार के मनाने की खुशी रहीं, वहीं उन्होंने अपने नए घर में भी प्रवेश किया। अपने गृह प्रवेश की तस्वीरें चाहत ने इंस्टाग्राम पर डालीं। 

विज्ञापन
Trending Videos

नए घर में मनाई दिवाली 
सोशल मीडिया अकाउंट पर चाहत ने जो तस्वीरें साझा कीं, उनमें वह दिवाली पूजा करती दिखीं। साथ ही अपने करीबियों के साथ दिवाली पार्टी करती भी नजर आईं। हाथ में दीप लिए भी उन्होंने अपनी फोटो शेयर कीं। दिवाली पर नए घर में आने की खुशी चाहत के चेहरे पर साफ नजर आई। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chahatt khanna (@chahattkhanna)


विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में दिखा नया दोस्त 
चाहत ने एक और सरप्राइज से भी अपने फैंस को रूबरू कराया। उन्होंने एक छोटा सा डॉगी खरीदा है। इस डॉगी को उन्होंने अपना नया दोस्त बताया। असल में चाहत बहुत बड़ी डॉग लवर हैं, वह जानवरों की बहुत केयर करती हैं। इसी कारण उन्होंने दिवाली पर पटाखे नहीं जलाए। सिर्फ दीप जलाकर ही दिवाली की खुशियां मनाई। 

विज्ञापन

सिंगल मां की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं
चाहत खन्ना एक तरफ अपने एक्टिंग करियर में व्यस्त रहती हैं, वहीं अपने बच्चों की परवरिश भी बहुत अच्छे से करती हैं। उनको किसी भी तरह की परेशानी और तकलीफ नहीं होने देती। दरअसल, वह एक सिंगल मदर हैं और दो प्यारी बेटियों की मां हैं। चाहत का अपने पति से काफी पहले तलाक हो गया था, तब से वह अपनी बेटियों की परवरिश अकेले कर रही हैं। चाहत पिछले साल एक फिल्म 'यात्रीज' में नजर आईं, इस फिल्म में उनका रोल काफी अलग और दमदार रहा। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी सराहा। आगे भी वह अलग तरह के किरदार टीवी और फिल्मों में करने की ख्वाहिश रखती हैं। इस बारे में वह कई बार फैंस और मीडिया को बता चुकी हैं कि वह बतौर एक्ट्रेस खुद को परखना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed