फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss sreesanth crying lot and wants go home

बिग बॉस LIVE : घर में पहुंचे एक्टर आयुष्मान खुराना, बोले- अनूप-जसलीन खेल रहे हैं 'अंधाधुन'

Fri, 28 Sep 2018 09:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
bigg boss sreesanth crying lot and wants go home
tv show

बिग बॉस की लाइव अपडेट के मुताबिक,  ब्रेक के बाद.....बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और तबू, सलमान के साथ वीकेंड का वार में एंट्री लेंगे और वह घरवालों से ये पूछते नजर आएंगे कि कौन घर में 'अंधाधुन' खेल रहा है। ऐसे में अनूप और जसलीन का नाम सामने आया है और बिग बॉस के 13 वें दिन का खेल समाप्त हुआ। आपको बता दें कि आयुष्मान की फिल्म 'अंधाधुन' अगले महीने अक्टूबर में रिलीज होने जा रही है इसमें उनके साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे और तबू नजर आएंगी।

विज्ञापन


उर्वशी को विकेटकीपर बनने का मौका मिला और उन्होंने करणवीर का विकेट गिराया। ऐसे में नेहा और करणवीर की झोली में एक-एक वोट आ गया है। इसके बाद करणवीर ने दीपक ठाकुर को पिच पर बुलाया और उन्होंने नेहा का विकेट गिराया। अब नेहा ने सौरभ को पिच पर बुलाया और उन्होंने करणवीर को स्टंप किया। अब दोनों के दो-दो प्वाइंट हो गए हैं। वहीं खान सिस्टर्स में से सबा खान को करणवीर ने चुना और उन्होंने करणवीर को ही बोल्ड कर दिया और नेहा के तीन प्वाइंट हो गए और इस तीसरे प्वाइंट के बाद नेहा ने ये टास्क जीतकर कैप्टेंसी हासिल कर ली हैं। बता दें कि जेल में गए कंटेस्टेंट्स रोमिल-निर्मल और दीपिका इस खेल का हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन


घर में कैप्टेंसी के लिए टास्क किया जा रहा है। ऐसे में करणवीर और नेहा के बीच कैप्टन बनने की जंग जारी है। उन्हें कैप्टेंसी का दावेदार समुद्री लुटेरे टास्क जीतने के चलते चुना गया है। लेकिन एकल टीम की उनकी साथी दीपिका को जेल हो गई है और सृष्टि ने खुद को कैप्टेंसी के लिए आगे नहीं किया। वहीं, अब घरवालों के हाथ में है कि वह नेहा और करणवीर में से किसे कैप्टन बनाना पसंद करते हैं। सबसे पहले अनूप जलोटा ने करणवीर बोहरा को वोट दिया और नेहा की कमियां गिनवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबा खान रो रही हैं और दीपक उन्हें चुप करवाकर अपने किए की माफी मांग रहे हैं। सोमी का दीपक पर आरोप है कि उन्होंने उनके कपड़ों के साथ छेड़खानी की है। वहीं, इस बीच कैप्टेंसी टास्क की तैयारी हो रही है। ऐसे में फिर दीपक और सोमी लड़ते नजर आ रहे हैं। दीपक बोल रहे हैं कि उन्होंने माफी मांगी है, लेकिन सोमी मानने को तैयार ही नहीं है।


शो में एक्टर आयुष्मान खुराना नजर आए और काल कोठरी की सजा के लिए निर्मल-रोमिल और दीपिका को चुना गया है। रोमिल जेल में जाने के लिए मना कर रहे हैं और उनके जोड़ीदार निर्मल, दीपिका के साथ जेल में जा चुके हैं। बता दें कि शो की शुरुआत में श्रीसंत रोते हुए भी दिखाई दिए। श्रीसंथ रोमिल-निर्मल के बदतमीजी करने से परेशान हैं। इस लिए वह घर से जाना चाहता हैं। ऐसे में रोमिल भी जेल जाने के लिए तैयार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed