फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss Season 6 18th October

बिग बॉस के 10वें और 11वें दिन हुआ हंगामा

Fri, 19 Oct 2012 05:51 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Fri, 19 Oct 2012 05:51 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Season 6 18th October

हैलो फ्रेंड्स! हमने आपको अब तक बिग बॉस 6 के नौं दिनों की डेली रिपोर्ट दी। आज हम आपको बिग बॉस सीजन 6 के दसवें और ग्यारवें दिन के बारे में बताएंगे। इन दिनों बिग बॉस के घर के हालात कुछ ठीक नहीं लग रहे। जी हां, इन दिनों यानी कैप्टन व्रिजेश के राज में घर के लोग एक-दूसरे से भिड़े हुए है। तो चलिए जानें बिग बॉस के दो दिनों के हाल-चाल के बारे में।

विज्ञापन


10वां दिन- लक्जरी बजट का टास्क है चालू
बिग बॉस के घर में दसवें दिन भी लक्जरी बजट का टास्क चालू था। जिसमें छोटा बॉस यानी कैप्टन सबको अपनी मर्जी से काम बता रहे थे। छोटा बॉस ने निकेतन और काशिफ को टीशर्ट उतारकर पंजा लड़ाने के लिए कहा। काशिफ ने दावा किया कि वो अकेला ही दो हाथों को हरा सकता है लेकिन निकेतन ने एक ही झटके में काशिफ को हरा दिया और काशिफ एकबार फिर अपना मजाक बनवाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


करिश्मा की हुई खिंचाई
छोटा बॉस करिश्मा के पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं और कहने लगे कि करिश्मा उनके दरबान यानी निकेतन पर डोरे डाल रही है। करिश्मा ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वहीं करिश्मा को जोर-जोर से चिल्ला-चिल्ला कर घर के सदस्यों को इकट्ठा करने का काम भी दिया गया। इसके अलावा छोटा बॉस यानी व्रिजेश ने करिश्मा को एक वाक्य बताया 'राजा और उसकी साइकिल', करिश्मा को इस वाक्य से कहानी बनाने का काम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दू पाजी ने सुनाए अपने किस्से
सिद्दू ने अपने पुराने दिनों की याद करते हुए कपिल देव के किस्से सुनाए। कि जब कपिल देव की अंग्रेजी कैसे कमजोर थी और उन्होंने विदेशी मीडिया को कैसे इंटरव्यू दिया। उनकी बातें और कहानियां सुनकर घरवाले हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए।

लक्जरी बजट का टास्क हुआ खत्म
10 वें दिन ही लक्जरी बजट का टास्क खत्म हो गया। जहां सभी घरवालों के प्रदर्शन को सराहा गया। वहीं व्रिजेश के कहे अनुसार संपत को उनकी अच्छी परफॉर्मेंस के लिए 200 अंक एक्स्ट्रा मिले और राजीव और काशिफ के कम योगदान के लिए इनके 300 अंक काटे गए।

निकेतन के कॉफी छिपाने पर हुआ बवाल
घरवालों को कॉफी की बहुत जरूरत थी लेकिन सबको यही कहा गया कि कॉफी खत्म हो गई है। इधर निकेतन ने एक कॉफी की एक बॉटल फ्रीज के ऊपर ट्रे में छुपा रखी थी जिसको लेकर आश्का और उर्वशी के साथ सभी घरवालों ने इसका विरोध किया। इस कॉफी की बोतल के चक्कर में पूरे घर में हंगामा हो गया और घर दो गुटो में बंट गया। बहुत संभालने पर भी इस मामले की समाप्ति नहीं हुई। जिससे अपसेट होकर आश्का खूब रोई। पूरे एपीसोड में ये बवाल इतना बढ़ गया कि आखिरकार कैप्टन को बीच में बोलना पड़ा।

बिग बॉस के 10वें दिन का एपीसोड कैप्टन व्रिजेश के इन वाक्यों से हुआ-
'कप्तान तो सबने माना, लेकिन लग ऐसा रहा है, चला रहा हूं दवाखाना,
शेरा (सिद्दू) पाजी की खराब है पीठ, तो अम्मी (संपत) का गया हुआ है पेट,
राजीव का खराब है मूड, काशिफ को नहीं मिल रहा अच्छा फूड,
मेरे पेट में हो चुका है चक्का जाम, अब ऊपर वाला ही जानें....
क्या होगा परिणाम और पालो बिल्ली, बनो कप्तान'

दसवें दिन की समाप्ति पर सलमान ने दिया संदेश -
'जो नहीं करते लाइफ में दोस्ती, वो नादान है,
जो नहीं बनाते लाइफ में नए दोस्त, वो लाइफ से अंजान है।'

11वां दिन- कॉफी मैटर से आश्का है अपसेट
दसवें दिन के कॉफी कांड से आश्का बहुत अपसेट हो गई और लगातार रोने लगी। रोते हुए उन्होंने बिग बॉस से अपने घर जाने की दरख्वास्त की। वहीं डेलनाज ने आश्का को समझाया कि ऐसा करके वो बहुत बड़ी गलती कर रही है। आश्का को खुश करने के लिए उर्वशी और डेलनाज ने एक गाना भी बनाया-
'सुन- सुन- सुन दीदी तेरे लिए एक रिश्ता आया है, बिग बॉस के घर में चुन-चुन
छह लड़कों में से एक को चुन-चुन, एक छोटा सा कार्टून है, एक बड़बोला है,
एक बीच-बीच में आकर परेशान करता है तो तो एक फ्रीज पर कॉफी छुपाता है,
सुन- सुन- सुन दीदी...'

राजीव को मिला दंड
लक्जरी टास्क में राजीव के कम योगदान के लिए उन्हें दंड मिला कि उन्हें घरवालों के लिए पूरा दिन खाना बनाना है, इसके लिए वो घर के दो पुरूष सदस्यों की मदद ले सकते हैं। राजीव इस काम को ले लेते हैं। जिसमें उन्हें महिलाओं को अधिक महत्व देना होगा। राजीव इस काम के लिए निकेतन और असीम का चुनाव करते हैं।

उर्वशी और राजीव के बीच हुई तू-तु, मैं-मैं
राजीव अपने दंड के तहत जहां घरवालों के लिए खाना बना रहे थे, वहीं घरवालों खासकर लड़कियों को भूख लग गई और सभी खाने का इंतजार करने लगे, लेकिन खाने में देरी होता देख सभी का कहना था कि उन्हें शाम में नाश्ते में अंडे और टोस्ट दे दिए जाए। राजीव ने ऐसा ही किया लेकिन राजीव ने तीन ऑमलेट एक ही प्लेट में डाल दिए जिससे उर्वशी भड़क गई कि उन्हें ठीक से खाना सर्व करना नहीं आता। इसी बीच दोनों के बीच खूब तू-तू, मैं-मैं हुई। इतना ही नहीं इसके बाद राजीव ने उर्वशी को टोंट कसने शुरू कर दिए जिससे उर्वशी और भड़क गई। नतीजन पूरा घर युद्घ का मैदान लगने लगा। सभी एक-दूसरे को समझा रहे थे लेकिन डायरेक्ट-इनडायरेक्ट सभी इस युद्ध का हिस्सा बन गए। बातों ही बातों में उर्वशी राजीव की पर्सनल लाइफ पर आ गई जिससे राजीव और भड़क गए।


11 वें दिन रोए बहुत से लोग
जहां उर्वशी इस लफड़े के बाद खूब रोई, वहीं आश्का और डेल्नाज भी उर्वशी का ये दुख बर्दाश्त नहीं कर पाई और रो पड़ी। इतने सब के अलावा इन पचड़े से बचने के लिए कैप्टन व्रिजेश भी रो पड़े। इतना ही नहीं व्रिजेश तो शो छोड़कर जाने की बात कहने लगे। जिसे बाद में सिद्दू पाजी ने संभाल लिया। इधर डेलनाज ये कहकर रो रही थी कि राजीव ने उनकी रीयल लाइफ में भी टोंट मार-मारकर उन्हें बहुत परेशान किया और कभी अपनी गलती नहीं मानी।

सिद्दू पाजी बने सबके सलाहकार
इस सब हंगामे को खत्म कराने और सबको चुप कराने का जिम्मा आया सिद्दू पाजी के सिर पर। उन्होंने ना सिर्फ उर्वशी को मनाकर खाना खिलाया बल्कि राजीव से उर्वशी को माफी मांगने के लिए भी कहा। यानी सिद्दू पाजी ने अपने अनुभव से पूरे माहौल को शांत कर दिया।

11वें दिन की समाप्ति यूं हुई
बिग बॉस का दूसरा सप्ताह जहां लगभग खत्म होने को है, वहीं शुरूआत हो रही है कुछ ऐसे घटनाक्रमों की जिसमें इस घर के असली रंग अब साफ नजर आने लगे हैं।

सल्लू मियां ने जाते-जाते कहा-
मैंने प्यार किया, प्यार किया तो डरना क्या, इससे ज्यादा डिटेल आपको एक्सप्लेन करना क्या।

अब तो आप समझ ही गए होंगे बिग बॉस 6 अपने असली रंग में आ गया है। यानी अब इसमें मनमुटाव और भेदभाव दिखने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed