फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss season 6 15th october

बिग बॉस 6- आठवां दिनः छाया सिंह इज किंग का जलवा

Tue, 16 Oct 2012 01:34 PM IST
- अनुराधा गोयल
- अनुराधा गोयल Updated Tue, 16 Oct 2012 01:34 PM IST
विज्ञापन
bigg boss season 6 15th october

बिग बॉस 6 के दूसरे सप्ताह के पहले दिन की शुरूआत रोमानियत भरे माहौल में हुई। जी हां, पूरा माहौल चारों और रोमांस से भरपूर था। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस के घर के सदस्यों का आठवां दिन कैसा रहा।

विज्ञापन


राजीव दिखे फ्लर्ट करते
राजीव सुबह-सुबह एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन-तीन सुंदरियों के साथ फ्लर्ट करते दिखे। शांयेतनी घोष किचन में काम कर रही थीं वहीं राजीव आए और शायंतनी की तारीफ करने लगे, वही जवाब में शायंतनी ने उन्हें भाई कहकर पुकारा तो राजीव का दिल टूट गया और बोले वे अब किसी को बहन बनाना नहीं चाहते। उसके बाद सना के आते ही राजीव उनके साथ फ्लर्ट करने लगे तो सना कहने लगी कि उसका छोटा और बड़ा कोई भाई नहीं है तो राजीव को वो भाई बनाएगी।
विज्ञापन


बेचारे राजीव थोड़े उदास हुए मगर करिश्मा ने आकर उनका दिल गार्डन-गार्डन कर दिया। करिश्मा ने कहा कि वे राजीव की इंस्पीरेशन बनेंगी जिससे राजीव उन पर पोएट्री लिख सकें। राजीव को पूरी तरह से खुश होने का मौका मिलने से पहले ही व्रिजेश ने करिश्मा को नहाने जाने के लिए कह दिया, बेचारे राजीव की यहां तो दाल गली नहीं तो वे डेलनाज की और चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्दू पाजी ने याद किए पुराने दिन
सिद्दू पाजी लॉन में बैठकर सबको अपने लाहौर में क्रिकेट मैच और पहली बार सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की दास्तां बता रहे थे कि सचिन कितने यंग थे और उनमें कितना जज्बा था क्रिकेट को लेकर। उनकी बातों को सभी ने खूब चाव से सुना और सिद्दू पाजी ने यहां भी छाने का मौका नहीं छोड़ा।

डेलनाज ने असीम के लिए गाया गाना
लॉन में ही जहां सभी बैठकर गपशप कर रहे थे वहीं डेलनाज बहुत सज-धज कर आईं और वहीं बैठे असीम के लिए गाना गाने लगी। 'हम तुम एक कमरे में बंद हो' इसी के साथ वे असीम के साथ डांस भी करने लगी जिसे वहां बैठकर सभी लोग एन्जॉय कर रहे थे और बेचारे असीम शर्म के मारे लाल-पीले हो रहे थे।

सपना ने बताई अपने टैटू की दास्ता
सपना ने अपने शरीर पर बहुत सारे टैटू लगवा रखें है। सिद्दू पाजी के पूछने पर उन्होंने कहा कि ये टैटू उनके अतीत की डॉक्यूमेंट्री है। उनके जीवन के 20 साल की कहानियां इन टैटू में है। सपना ने एक टैटू में एक पोयम लिखवा रखी थी जिसे असीम ने पढ़कर सुनाया 'मुझे मिल गई मेरे हिस्से की वो हर खुशी, जो मैंने कभी चाही, तू आज है मेरे पास है मेरे हाथों की लकीरें'। सपना ने बताया कि ये कविता उनके एक एक्स ब्यॉफ्रेंड- जो गायक हैं- ने उनके लिए कही थी।

सना को इंप्रेस करते दिखे राजीव
राजीव सना से फ्लर्ट करते नहीं थक रहे। राजीव ने कहा कि एक ऐसा कपल टास्क होना चाहिए जो कि हर कपल को करना जरूरी हो। इसी दौरान उन्होंने सना को इंप्रेस करने के लिए दो लाइनें भी सुनाई 'ख्वाहिशों के समंदर में, अरमां कितने मचलते हैं, कश्तियों पर सवार होने वाले, तूफां से कहां डरते हैं'।

इमोशनल ड्रामा हुआ शुरू
एक और जहां आश्का डेलनाज को राजीव से पैचअप करने की सलाह दिखी वहीं सपना संपत जी के लिए दुखी थीं कि संपत उनसे अपनी रिस्पेक्ट खोती जा रही हैं, वहीं राजीव डेल्नाज के करीब आने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं तो उर्वशी अपने पिता की फोटो लेकर रोने लगी, उन्के इस बात का गम है कि डनहोंने कभी अपने पिता को प्यार से दो रोटी भी नहीं खिलाईं।

सिंह इज किंग
सिद्दू पाजी ने बिग बॉस के घर में अपने भाई-बंदे ढूंढ लिए। जी हां सिद्दू पाजी ने लड़कियों को पगड़ी पहना रैंप पर कैट वॉक करवाया। इनमें उर्वशी, शायंतनी घोष, डेलनाज ने पगड़ी पहनी थी और सना- आश्का ने सिर पर दुपट्टे को पगड़ी स्टाइल में बांध सबके साथ कैट वॉक किया। सिद्दू पाजी के इस सैशन से सभी बेहद खुश नजर आए।

कैप्टन बनने के लिए हुआ टास्क
सभी के लिए इस बार वोटिंग के बजाय कैप्टन के पद को पाने के लिए टास्क रखा गया। इस टास्क में सभी को एक सुरक्षित ड्रेस और हेल्मेट पहनना था और सबको अपने चेहरे का मास्क लेकर एक वॉल पर चिपकाना था, इसकी शर्त थी कि उनका पांव जमीन पर नहीं पड़ेगा। तीन सर्कल में से जो सबसे ज्यादा मार्क्स वाले सर्कल में अपना मास्क चिपकाएगा वो विजेता घोषित होगा। इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ व्रिजेश ही पास हो पाए और सिद्दू पाजी ने इस टास्क में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि वे कैप्टन नहीं बनना चाहते थे और संपत पाल ने सेहत ठीक ना होने के कारण इस टास्क में भाग नहीं लिया। साथ ही दो नॉमिनेट खिलाड़ी राजीव और काशिफ को इस टास्क में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं थी।

करिश्मा ने खोले बिग बॉस में आने के राज
करिश्मा बिग बॉस 6 के घर में आने के अपने फैसले से दुखी थीं क्योंकि उनके पिता की तबियत बेहद खराब है और वो लंदन उनके पास जाना चाहती थी। उन्हें आत्मग्लानि हो रही थी कि वे पैसों की खातिर बिग बॉस के घर में आ गई। ऐसे में उन्होंने बिग बॉस से बात की और बिग बॉस का कहना था कि उनके पिता स्वस्थ हैं और उन्हें बिग बॉस के घर में देखकर खुश हैं।


ऐसे हुई आठवें दिन की समाप्ति
बिग बॉस 6 के दूसरे सप्ताह के पहले दिन पर बिग बॉस का कहना था कि, 'दूसरे सप्ताह के पहले दिन बहुत कुछ हुआ और सबसे बड़ी बात थी सत्ता परिवर्तन। सत्ता का ताज अकसर कांटों भरा ही होता है। आगे-आगे दखिए सत्ता पर बने रहने की ये कसौटी और कितनी कड़ी होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed