Bigg Boss OTT: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से दिव्या अग्रवाल को लगा झटका, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट
दिव्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, किसी ने सही कहा है, जिन्हें हम प्यार करते हैं, उन्हें हम अक्सर खो देते हैं और वो हमेशा अनंत तक दिल के तारों से जुड़े रहते हैं। मुझे फिनाले के ठीक पहले सिद्धार्थ शुक्ला की दिल तोड़ने वाली खबर का पता चला। यह खबर मेरे लिए चौंकाने वाली खबर थी। उनकी प्रोफेशनल जर्नी से बहुत कुछ सीखा, जिसने मुझे प्रेरित किया है। जिन्हें हम प्यार करते हैं, वे कहीं नहीं जाते, वह हमेशा हमारी यादों और बातों में रहते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)
दिव्या जब से शो से बाहर आई हैं तब से वह लगातार अपने काम में व्यस्त हैं। हाल में ही वह इंस्टा लाइव सेशन से अपने फैंस से बात करती दिखीं थीं। जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात की थी। दिव्या ने कहा कि वह सिद्धार्थ को मिस करती हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि सिद्धार्थ उनसे बोलेंगे की उन्होंने बहुत अच्छा खेला।