फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss Kannada 11 Winner Hanumantha Lamani wins how much prize money he received

Bigg Boss Kannada 11 Winner: हनुमंत लमानी बने नए सीजन के विजेता, जानें ट्राफी के साथ कितनी मिली इनामी राशि?

Mon, 27 Jan 2025 12:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 27 Jan 2025 12:46 AM IST
सार

Bigg Boss Kannada 11 Winner: बिग बॉस कन्नड़ सीजन 11 का ग्रैंड फिनाले हनुमंत लमानी के लिए खास रहा। उन्होंने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss Kannada 11 Winner Hanumantha Lamani wins how much prize money he received
हनुमंत लमानी - फोटो : एक्स

विस्तार

बिग बॉस कन्नड़ सीजन 11 का ग्रैंड फिनाले बेहद रोमांचक और मनोरंजन से भरा हुआ था। हनुमंत लमानी ने विजेता के तौर पर ट्रॉफी अपने नाम कर फिनाले में इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन

Sky Force Collection Day 3: 'स्काई फोर्स' ने तीसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई, रविवार को बटोर डाले इतने करोड़

विज्ञापन

हनुमंत लमानी ने हासिल की ऐतिहासिक जीत

हनुमंत लमानी की जीत ने बिग बॉस कन्नड़ के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। वह बिग बॉस कन्नड़ के सभी सीजन को मिलाकर  पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने इस शो को जीता है। उन्होंने 50 लाख रुपये का पुरस्कार जीता। उनका सफर शुरू से ही चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उनकी मेहनत, विनम्रता और टैलेंट ने उन्हें दर्शकों के बीच एक खास पहचान दिलाई। हनुमंत ने न केवल अपने साथियों से बल्कि लाखों दर्शकों से भी प्यार और सम्मान पाया।
Kajol: राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशियाई मेहमानों ने गाया 'कुछ कुछ होता है' का गाना, काजोल ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

कैसी रही शो में हनुमंत की यात्रा?

हनुमंत लमानी की बिग बॉस में यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही। वाइल्ड कार्ड एंट्री से शुरुआत होने के बाद उन्होंने अपने दिल छूने वाले गाने, शानदार पर्सनैलिटी और कड़ी मेहनत से दर्शकों का दिल जीत लिया। शो के अन्य मजबूत प्रतियोगियों जैसे त्रिविक्रम और राजत से कड़ी टक्कर देने के बावजूद हनुमंत ने अपनी कड़ी मेहनत और दर्शकों के समर्थन से आखिरकार जीत हासिल की। फिनाले के दौरान दर्शकों का जोश और उत्साह देखने लायक था। किच्चा सुदीप ने जब हनुमंत लमानी का नाम विजेता के तौर पर घोषित किया, तो पूरा माहौल गूंज उठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed