फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss fame Srishty Rode hospitalised share photos on social media with health update fans shocked

Bigg Boss: 'बिग बॉस' की इस हसीना को ऑक्सीजन सपोर्ट पर देख चौंके फैंस, पोस्ट कर बयां किया हाल

Fri, 27 Dec 2024 12:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 27 Dec 2024 12:22 PM IST
सार

'बिग बॉस' फेम एक चर्चित अभिनेत्री को ऑक्सीजन सपोर्ट पर देखकर फैंस दंग रह गए हैं। आइए अब उनके हेल्थ अपडेट पर गौर फरमा लेते हैं-
 

विज्ञापन
Bigg Boss fame Srishty Rode hospitalised share photos on social media with health update fans shocked
सृष्टि रोडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस 12' फेम अभिनेत्री सृष्टि रोडे ने अपनी हालिया पोस्ट से हर किसी को हैरान कर दिया। साझा की गई तस्वीरों में सृष्टि अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी हालत भी काफी ज्यादा खराब लग रही है। आखिर सृष्टि को क्या हुआ है और वह अभी कहां हैं? आइए जान लेते हैं-

विज्ञापन

ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं सृष्टि रोडे

सृष्टि रोडे ने पोस्ट कर खुलासा किया कि छुट्टियों के दौरान गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद उन्हें एम्स्टर्डम के अस्पताल ले जाना पड़ा। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की और लिखा कि एक समय तो उन्हें यकीन नहीं था कि वह भारत लौट पाएंगी या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट कर बयां किया हाल

सृष्टि रोडे ने अपनी हालत बयां करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं आप सभी के साथ कुछ वास्तविक साझा करना चाहती थी। हालांकि मैं अपनी यूरोप यात्रा से खुशी के पल पोस्ट कर रही हूं, लेकिन कहानी का एक हिस्सा ऐसा है जिसे मैंने साझा नहीं किया है। यह कुछ ज्यादा ही कठिन है। एम्स्टर्डम में रहते हुए मैं निमोनिया से गंभीर रूप से बीमार हो गई, और इसने मुझे बुरी तरह प्रभावित किया, मेरा ऑक्सीजन स्तर अचानक गिर गया, और मैं अस्पताल में इतनी कड़ी लड़ाई लड़ रही थी। डर गई कि क्या मैं घर भी पहुंच पाऊंगी।'

KBC 16: अल्लू अर्जुन से तुलना अमिताभ बच्चन को नहीं आई रास? 'केबीसी 16' के मंच पर कह दी ये बड़ी बात

View this post on Instagram

A post shared by Srishty Rode (@srishtyrode24)


विज्ञापन

धीरे-धीरे रिकवर कर रहीं अभिनेत्री

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मेरी हालत इतनी खराब हो गई कि मेरे जाने से पहले ही मेरा वीजा एक्सपायर हो गया। लंबे संघर्ष के बाद, मैं आखिरकार मुंबई वापस आ गई, लेकिन मैं अभी भी ठीक हो रही हूं। निमोनिया में समय लगता है और मेरे डॉक्टर कहते हैं इसमें कई महीने लग सकते हैं, लेकिन मैं प्रयास कर रही हूं, मैं अभी भी कमजोर हूं, लेकिन मैं आशावान हूं और बेहतर होने पर काम कर रही हूं।'

Bigg Boss 18: 'कंबल से बाथरूम तक का सफर...,' चुम दरांग-करण वीर मेहरा के लीक वीडियो ने बढ़ाई हलचल

सृष्टि रोडे का वर्कफ्रंट

उन्होंने आखिरी में कहा, 'जब मैं सोशल मीडिया से दूर थी तब मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं जो मेरे पास पहुंचे। आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं और मैं जल्द ही मजबूत होकर वापस आऊंगी।' काम के मोर्चे पर, सृष्टि 'ये इश्क हाये', 'छोटी बहू 2', 'पुनर्विवाह' और 'इश्कबाज' सहित कई टेलीविजन शो का हिस्सा रही हैं। 'बिग बॉस 12' के बाद वह कुछ वक्त के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed