फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 16: अल्लू अर्जुन से तुलना अमिताभ बच्चन को नहीं आई रास? 'केबीसी 16' के मंच पर कह दी ये बड़ी बात

Fri, 27 Dec 2024 11:11 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 27 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के मंच पर एक प्रतियोगी ने अमिताभ बच्चन की तुलना अल्लू अर्जुन से कर दी। इस पर दी गई बिग बी की प्रतिक्रिया लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रही है। 
 

विज्ञापन
KBC 16 Amitabh Bachchan did not like comparison with Allu Arjun Said this big thing on Quiz show
अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के हालिया एपिसोड में अपने एक बयान से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। दिग्गज अभिनेता ने कहा कि वह 'पुष्पा 2' अभिनेता अल्लू अर्जुन के प्रशंसक हैं। उन्होंने साउथ स्टार और उनके काम की सराहना भी की। हालांकि, जब शो की एक प्रतियोगी ने उनके स्वैग की तुलना अल्लू अर्जुन से की तो वह उन्हें रास नहीं आई। अमिताभ बच्चन ने तुरंत उनकी तुलना साउथ स्टार से न करने को कहा। 

KBC 16 Amitabh Bachchan did not like comparison with Allu Arjun Said this big thing on Quiz show
केबीसी 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ 

इस बातचीत की शुरुआत तब हुई जब एक प्रतियोगी ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन और अल्लू अर्जुन की बड़ी प्रशंसक हैं। इसके बाद अमिताभ ने प्रतियोगी से अल्लू अर्जुन के प्रति उनके लगाव के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा, 'सर, मैं अल्लू अर्जुन और आप दोनों की प्रशंसक हूं।' अमिताभ ने कहा, 'अल्लू अर्जुन एक अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली कलाकार हैं और उन्हें जो पहचान मिली है, वह इसके योग्य है। मैं भी उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।'

KBC 16 Amitabh Bachchan did not like comparison with Allu Arjun Said this big thing on Quiz show
अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स

प्रशंसक ने गिनाईं अमिताभ-अल्लू की समानताएं

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के होस्ट ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'हाल ही में उनकी फिल्म (पुष्पा 2: द रूल) रिलीज हुई है और अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है तो आपको इसे देखना चाहिए। लेकिन मेरी तुलना उनसे मत करिए।' प्रशंसक ने आगे कहा, 'जब आप कॉमेडी सीन करते हैं तो आप दोनों अपना कॉलर काटते हैं और आंखें झपकाते हैं। आप दोनों के बीच एक और समानता है-आप दोनों की आवाज में एक ताकत है। आपसे मिलकर मेरा सपना पूरा हो गया। अब मुझे बस अल्लू अर्जुन से मिलना है।'

Box Office Report: पुष्पा राज में ढेर हुआ 'बेबी जॉन', दर्शकों को लुभाने में कितनी सफल रही 'मुफासा'?

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 16 Amitabh Bachchan did not like comparison with Allu Arjun Said this big thing on Quiz show
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स@SrBachchan

तमिल फिल्म में बिखेरा स्वैग

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आए थे। फिल्म में रजनीकांत, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, फहद फासिल, असल कोलार और राणा दग्गुबाती प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। 

Anand Tiwari Video Interview: हर कलाकार को थोड़ा बागी होना ही चाहिए, बंदिश बैंडिट्स नाम के लिए माफी मांगता हूं

विज्ञापन
KBC 16 Amitabh Bachchan did not like comparison with Allu Arjun Said this big thing on Quiz show
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

'कल्कि 2898 एडी' में भी दिखा जलवा

अमिताभ बच्चन को साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी देखा गया था। इसमें प्रभास, कमल हासन, दिशा पटानी, दीपिका पादुकोण, अन्ना बेन, शोभना और कृष्णकुमार बालासुब्रमण्यम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का हिंदी संस्करण नेटफ्लिक्स पर और फिल्म का साउथ संस्करण प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed