Bigg Boss 18: 'कंबल से बाथरूम तक का सफर...,' चुम दरांग-करण वीर मेहरा के लीक वीडियो ने बढ़ाई हलचल
करण वीर मेहरा और चुम दरांग के लीक बाथरूम वीडियो ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। वहीं, इसने देखने के बाद 'बिग बॉस 18' के दर्शक दो गुटों में बंट गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण वीर मेहरा और चुम दरांग 'बिग बॉस 18' में अपनी नजदीकियों के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, उनकी एक वायरल क्लिप ने नेटिजन्स को नाराज कर दिया क्योंकि ऐसा लग रहा था कि वे बहुत आगे बढ़ गए हैं। क्लिप में दोनों बाथरूम में नजर आ रहे हैं। वहीं, इसमें दिखने वाले नजारे ने सोशल मीडिया को दो गुटों में बांट दिया है।
चुम-करण का बाथरूम वीडियो वायरल
क्लिप में साफ नजर आ रहा है कि करण बाथरूम में जा रहे थे तभी चुम ने अचानक उन्हें दूसरे बाथरूम में बुलाया। करण जैसे ही बाथरूम के अंदर गए दोनों ने सफाई पर चर्चा की। हालांकि, इसके बाद दरवाजा बंद हो गया। वहीं, इस क्लिप को देखने के बाद नेटिजन्स दावा कर रहे हैं कि दोनों के गले लगने की आवाज बिल्कुल साफ सुनाई दी। वहीं, कुछ तो यहां तक भी कह रहे हैं कि बाथरूम में चुम और करण ने एक दूसरे को किस किया।
हरकतों ने किया नेटिजन्स को हैरान
कुछ सेकंड बाद करण को शरमाते हुए बाथरूम से बाहर निकलते देखा जाता है। इस दौरान करण अपनी दाढ़ी को ठीक करते हुए चुम से कहते हैं, 'पागल है तू'। इस इशारे और करण की प्रतिक्रिया को नेटिजन्स ने पकड़ लिया और उन्होंने मान लिया कि करीबी दोस्त की नजदीकियां और ज्यादा बढ़ रही हैं।
Bigg Boss 18: बिग बॉस में टाइम गॉड टास्क के दौरान घरवालों से भिड़ गईं कशिश, करणवीर बोले, 'कितनी गिर गई हो तुम'
Why does this scene of #KaranveerMehra & #ChumDarang remind me of PUNEESH & BANDAGI in BB11??😭
— Nisha Rose🌹 (@JustAFierceSoul) December 25, 2024
IYKYK!!😂#BiggBoss18 #BB18 #ChumVeerhttps://t.co/tDMkzvHlG2
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जल्द ही ये मोमेंट इंटरनेट पर वायरल हो गया और इस पर बहस शुरू हो गई। कई नेटिजन्स ने दावा किया कि करण और चुम ने दर्शकों को लुभाने के लिए ये नौटंकी की। कई नेटिजन्स ने उनके प्रेम संबंध को फर्जी बताया। जबकि कुछ अन्य लोगों ने पिछले सीजन के बाथरूम मोमेंट को याद किया। एक यूजर ने लिखा, 'करण वीर मेहरा और चुम दारंग का यह सीन मुझे बिग बॉस 11 में पुनीश और बंदगी की याद दिलाता है।'
Satya Re Release: 26 साल बाद पर्दे पर दोबारा दस्तक देगी 'सत्या', राम गोपाल वर्मा ने पोस्ट कर किया खुलासा
दो गुटों में बंटे नेटिजन्स
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, 'कितना चीप, शो के लिए कुछ भी करेंगे।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'थोड़ा सा... कंबल से बाथरूम तक का सफर।' वहीं, एक यूजर ने चुम और करण वीर का पक्ष लिया और लिखा, 'लेकिन वे बाथरूम साफ कर रहे थे। बिग बॉस फर्जी कहानी फैला रहे हैं।'