फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss deepak thakur gets bigg present tonight

फ्लैश चार्ज टास्क में दीपक ने मारी बाजी तो बिग बॉस ने दिया ये बड़ा ईनाम, देखकर आपको भी होगी चिढ़

Fri, 12 Oct 2018 10:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
bigg boss deepak thakur gets bigg present tonight
bigg boss

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में 26 वें दिन घर में भले ही हंगामा हुआ हो लेकिन इस दिन कॉमनर दीपक ठाकुर की तो किस्मत ही चमक गई। बता दें कि घर में हुए फ्लैश टास्क चार्ज में नेहा, दीपिका,जसलीन और उर्वशी राणा को सबसे कमजोर और सुस्त कंटेस्टेंट माना गया और इसी के चलते घर के एक-एक सदस्य से इनके खेल के बारे में राय मांगी गई।

विज्ञापन

bigg boss deepak thakur gets bigg present tonight
bigg boss jail

शिवाशीष-सौरभ और सृष्टि को काल कोठरी की सजा मिली है तो इसलिए ये तीनों इस टास्क का हिस्सा नहीं बन पाए। वहीं, जब नेहा, दीपिका, जसलीन और उर्वशी के बारे में घरवालों से राय मांगी गई तो दीपक ने अपनी जोड़ीदार उर्वशी को खूब फटकार लगाई और उन्हें घर में एक्टिव होने की सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss deepak thakur gets bigg present tonight
bigg boss

बस फिर क्या था बिग बॉस ने दीपक की इस ईमानदारी को देखते हुए उन्हें इस टास्क का विजेता घोषित कर ईनाम में एक टी-शर्ट और महंगा मोबाइल दिया। बता दें कि घर में मोबाइल चलाना वर्जित है लेकिन शो के बाद दीपक को उनका ईनाम वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

bigg boss deepak thakur gets bigg present tonight
salman khan

कल यानी 13 अक्टूबर को वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों की जमकर क्लास लेंगे। घर में हुए चोर सिपाही टास्क में हाथापाई और लापरवाही के चलते सलमान, करणवीर से लेकर सबा और सुरभि तक को फटकारते नजर आएंगे।

bigg boss deepak thakur gets bigg present tonight
bigg boss

इस वीकेंड का वार में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल भी दस्तक देंगी। वह शो में अपनी फिल्म हेलीकॉप्टर ईला की प्रमोशन करने पहुंचेंगी। इस दौरान दीपक और उर्वशी की जोड़ी काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लोकप्रिय सीन 'जा सिमरन जा' पर एक्ट करते दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed