फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss day 2 happiness laughter and surprises in the house

बिग बॉस-डे टू: घर के अंदर रूठने-मनाने का सिलसिला शुरू

Wed, 10 Oct 2012 05:28 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Wed, 10 Oct 2012 05:28 PM IST
विज्ञापन
bigg boss day 2 happiness laughter and surprises in the house

हैलो फ्रैंड्स! अगर आपने बिग बॉस 6 का दूसरे दिन का एपीसोड मिस कर दिया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको बिग बॉस सीजन 6 की सारी रिपोर्ट्स देकर अपडेट करते रहेंगे। फिलहाल बिग बॉस के दूसरे दिन कई सारे ड्रामे शुरू हो गए हैं यानी बिग बॉस अब अपने असली रूप में आने लगा है।

विज्ञापन


निकेतन का मना जन्मदिन
बिग बॉस के घर में दूसरे दिन शुरू से ही हलचल चालू थी क्योंकि बिग बॉस के कैप्टन का बर्थ डे जो था, जी हां, कैप्टन निकेतन का कल बिग बॉस के घर में जन्मदिन मनाया गया। यूं तो कैप्टन मैडॉक को अपना जन्मदिन अपने परिवार और फ्रेंडस के साथ सिंपल तरीके से समय बिताकर मनाना पसंद थ लेकिन बिग बॉस के घर में उनके बर्थ डे के दिन खूब धमाल मचाया गया। सुबह के समय अलार्म बैल में भी बर्थ डे बेस्ड गाना ही चलाया गया।
विज्ञापन


कुरैशी मियां हुए करिश्मा के दीवाने
बिग बॉस के घर में प्यार के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। जी हां, कुरैशी मियां करिश्मा के आगे-पीछे चक्कर काटते दिख रहे हैं। जिससे घर में ना सिर्फ चहल-पहल शुरू हो गई है बल्कि सब करिश्मा को छेड़ने भी लगे हैं। वहीं राजीव पॉल भी अपनी सहयोगियों को गले मिलकर करीबी बढ़ा रहे हैं जो कि डेलनाज को रास नहीं आ रहा। वहीं सपना ने भी अपना पार्टनर ढूंढ लिया है। जी हां, उन्होंने बिग बॉस के सामने स्वीकार कर लिया कि वे असीम को उनकी जैसी सोच होने के कारण पसंद करने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपना और उर्वशी हुए कुरैशी से नाराज
घर के अंदर अब रूठने मनाने का सिलसिला चल पड़ा है। कुरैशी मियां ने जोश में होश खोते हुए सपना और करिश्मा को 'गर्ल लाइक ए फ्रैश फ्रूट' की उपाधि दी वहीं सपना इससे कुपित हो कुरैशी से नाराज हो गई। वहीं उर्वशी और कुरैशी भी आपस में एक-दूसरे से उलझ रहे हैं, जैसे बिन मौसम बरसात होती है ठीक वैसे ही। लेकिन कुरैशी और उर्वशी की लड़ाई देखकर लग रहा है कि आम आदमी और सेलिब्रिटी के बीच जंग छिड़ चुकी है।

असीम मियां की शायरी का जवाब नहीं
सिद्दू साहब को टक्कर देने के लिए घर में एक नया शायर आ गया है। असीम मियां ने एक ग़ज़ल सुनाकर सबका दिल जीत लिया।
'खोए कहां हो बताओ कभी, मेरे सामने आ भी जाओ कभी,
मेरे घर का सामान बिखरा पड़ा है, मौका मिले तो सजाओ कभी,
खुद पे भरोसा बहुत हो चला अब, लकीरों को भी आजमाओं कभी'

सिद्दू जी बन रहे हैं मैचमेकर
सिद्दू साहब राजीव के करीब आ रहे हैं। तभी तो तीन महीने पहले डेलनाज से तलाक लिए हुए राजीव को शादी की और पार्टनर की अहमियत बताते नजर आ रहे हैं। सिद्दू साहब को अपने ऊपर इतना भरोसा हो चला है कि वे राजीव को अपने अच्छे मैचमेकर होने की गारंटी तक दे रहे हैं।

क्रिएटिविटी भी कम नहीं
बिग बॉस के आदेश पर असीम त्रिवेदी को निकेतन को पेटिंग बनाकर गिफ्ट देने के लिए कहा गया। नेकी और पूछ-पूछ, असीम मियां के लिए इससे अच्छा और क्या हो सकता है, अंत भला तो सब भला। इतना ही नहीं निकेतन के जन्मदिन पर उन्हें खुश करने के लिए एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी भी ऑगनाइज की गई यानी घर के लोगों की तो बल्ले-बल्ले हो गई।

डे 3 में देख पाएंगे कुछ नई चीजें
डे थ्री में आपको बिग बॉस अपने पूरे फॉर्म में दिखाई पड़ेगा। डे 3 की शुरूआत टिप टिप बरसा पानी से होगी जिसमें कई प्रतिभागी झूमते दिखेंगे, वहीं सपना और दिनेश एक टास्क में हारने पर एक दूसरे से उलझते दिखाई देंगे। लेकिन ये सब होगा मस्ती का एक पार्ट। वहीं घर में लोबी बनती दिखाई देने लगेगी। सपना और करिश्मा के खिलाफ एर्वशी, राजीव और घोष दिखाई देंगी वो भरी रसोईघर में मदद ना कराने के लिए। इधर सना खान अपने अमूल माचो के कंट्रोवर्शियल विज्ञापन का जिक्र कर सबकी सहानुभूति लेती नजर आएंगी।


डेलनाज घर में जहां अपसेट दिख रही है सपना उसका हेयरस्टाइल चेंज कर उसे कंफर्ट महसूस कराने की कोशिश करेगी और संपत सपना को अपने चंगुल में फंसा पिंक साड़ी पहनाएंगी। वहीं राजीव और सिद्दू का इमोशनल सीन भी जारी रहेगा। एक बड़े टास्क के खत्म होने पर सभी जश्न मनाते दिखेंगे। वहीं शाम तक आते-आते घर के कामकाज ना करने पर आपसी झगड़े दिखाई देंगे। इतना ही नहीं व्रिजेश को एपीसोड के अंत में एक साक्रेट टास्क भी मिलेगा जो कि बेहद इंटरस्टिंग हो सकता है। इसके लिए तो बिग बॉस का डे 3 देखना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed