फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 6 salman pulls contestants legs

बिग बॉस में पांचवें दिन सलमान ने की सबकी खिंचाई

Sat, 20 Oct 2012 04:28 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 20 Oct 2012 04:28 PM IST
विज्ञापन
 bigg boss 6 salman pulls contestants legs

बिग बॉस सीजन 6 का पांचवा दिन और दिनों से एकदम निराला था, हो भी क्यों ना आखिर जुम्मे की रात सलमान खान के साथ जो थी। बिग बॉस का ये दिन सबसे चमकदार और खास रहा। हालांकि इस शो में कई चेहरों को हंसाया तो कईयों को रूलाया भी। चलिए जानते हैं बिग बॉस 6 के पांचवें दिन क्या-क्या हुआ।

विज्ञापन


सलमान के की सबकी खिंचाई
शुरूआत में सलमान खान घर के सभी सदस्यों की खिंचाई करते दिखें। उन्होंने ना सिर्फ सपना द्वारा बनाए गए दिनेश के हेयर स्टाइल की तारीफ की, बल्कि सपना को असीम के पसंद करने पर सपना की टांग भी खींची। वहीं आश्का और उर्वशी के खाने की तारीफ करते भी नजर आएं। साथ ही लंच टाइम के समय हुई फाइटिंग का जायजा लेते भी नजर आए।
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में पांचवे दिन सलमान ने सबसे ज्यादा खिंचाई कि काशिफ कुरैशी की, जिसने खाने को लेकर प्रॉब्लम की थी। वहीं घर के कैप्टन निकेतन से सबके व्यवहार का जायजा भी लेते नजर आए। सिद्दू पाजी की खूब तारीफें की। इन सबके अलावा सपना के डांस ना करने और नंगा नाच की बात पर सपना को भी समझाया। वहीं राजीव के लड़कियों से गले लगकर और छू-छूकर बात करने पर आपत्ति जताई। इन सबके साथ ही सबसे घर के एक्सपीरिएंस, लोगों के व्यवहार आदि के बारे में ब्यौरा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


काशिफ ने मांगी माफी
बिग बॉस के चेतावनी देने के बाद कि, 'बिग बॉस के घर में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं, फिर वह हिंसा चाहे व्यवहार में हो या शब्दों में।' काशिफ ने अपनी गलती मानी और उन्होंने ना सिर्फ बिग बॉस बल्कि घर के हरेक सदस्य से माफी मांगी और ऐसा दोबारा ना करने का वादा किया।

सबने बताएं अपने एक्सपीरिएंस
व्रिजेश ने कहा कि उन्होंने यहां आकर बर्तन मांजना सीखा तो करिश्मा ने घर में कॉकरोच और टिड्डो के होने की बात कही। दिनेश ने बताया कि उन्होंने यहां आकर बाथरूम साफ करना सीखा। शायंतनी घोष का कहना था कि वे एक फैमिली को छोड़कर आई हैं और नई फैमिली के साथ रहकर खुश हैं। कैप्टन निकेतन खाने की तारीफ करते नजर आए तो संपत को बताया गया कि यदि उनका लुक सपना जैसा होता तो कैसा लगता।

नवजोत सिंह सिद्दू से बात की राशि ने
इस शो में पहली कॉलर राशि ने नवजोत सिंह सिद्दू से सवाल पूछा, आपको पार्लियामेंट और बिग बॉस के घर में क्या समानता और असमानता नजर आती है? इसके जवाब में सिद्दू पाजी का कहना था कि,
'नजरें बदली, नजारे बदले, कश्ती बदली किनारे बदले, जहां विचार बदले, जहां मनोवृत्ति बदली, वहां इंसान बदले।' पार्लियामेंट देश को बदलने की क्षमता रखती है, लोगों की जिंदगी को तब्दील करने की क्षमता रखती है। ये बिग बॉस धारणा, विचारधारा उसको बदलने की क्षमता रखता है।

असीम की धुन पर नाची शायंतनी
सलमान के कहने पर असीम ने एक गाना गाया और शायंतनी घोष के डांस की तारीफ करते हुए उन्हें असीम के गाने पर डांस करने के लिए कहा गया। असीम ने एक लोकगीत गाया जिस पर शायंतनी ने लीविंग रूम में ही बेहतरीन डांस किया।

निरहुआ हुए घर से बेघर
शुक्रवार को पहले से नॉमिनेट चार प्रतिभागियों में नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें सपना को रोना आ गया। सपना का कहना था कि पहले सप्ताह नॉमिनेशन का तरीका गलत था, इस प्रक्रिया में बदलाव होना चाहिए और बिग बॉस के घर से किसी को नहीं जाना चाहिए। लेकिन आखिरकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा।   

जाते-जाते निरहुआ ने दिया संदेश
बिग बॉस के घर से बाहर आकर निरहुआ ने कहा कि उन्हें कोई मलाल नहीं है कि वे इतनी जल्दी बिग बॉस के घर से बाहर आ गए है। उनका कहना था कि, ’ये बिग बॉस का घर है इस घर से किसकी रिश्तेदारी है, आज हमारी तो कल किसी और की बारी है’।


सलमान ने ली अलविदा
सलमान ने बताया कि वे बिग बॉस के छठें दिन करण जौहर की 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' फिल्म की स्टार कास्ट के साथ ना सिर्फ मस्ती करेंगे बल्कि लाइव परफॉर्मेंस भी देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, 'ना पुलिस की मार से, ना तलवार की धार से इस घर में रहने वाला डरता है, तो इस घर के परिवार से'।

अब देखना होगा कि बिग बॉस की चेतावनी और सलमान के प्यार से बिग बॉस के सदस्य लड़ाई-झगड़े को भूल प्यार से रह पाते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed