{"_id":"1a31dc22-18eb-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"bigg-boss-6-finally-in-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर कंट्रोवर्सी में फंसा 'बिग बॉस'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एक बार फिर कंट्रोवर्सी में फंसा 'बिग बॉस'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Oct 2012 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स पर प्रसारित शो 'बिग बॉस' हर साल किसी ना किसी वजह से कंट्रोवर्सी में फंसता है। इस बार कहा जा रहा था कि इस शो को पूरी तरह से पारिवारिक बनाया जाएगा जिससे कोई कंट्रोवर्सी ना हो। लेकिन बिग बॉस सीजन 6 भी अब कंट्रोवर्सीज से अछूता नहीं रहा है। हालांकि इस बार कंट्रोवर्सी शो को लेकर नहीं बल्कि इसके प्रमोशन के तरीके को लेकर हुई है।
विज्ञापन
दरअसल, इस शो में प्रमोशन के दौरान राष्ट्रगान के दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। हाई कोर्ट में बिग बॉस के खिलाफ जितेन्द्र गुप्ता ने एक याचिका दर्ज की है कि राष्ट्रगान का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। यानी इस रियैलिटी शो का प्रमोशन सिनेमाघरों में किया जा रहा है और इस दौरान राष्ट्रगान का कमर्शियल उद्देश्य के लिए उपयोग हो रहा है। याचिका में यह भी कहा गया है कि इससे राष्ट्रगान की प्रतिष्ठा पर आंच आ रही है।
विज्ञापन
आपको बता दें, मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में इन दिनों अचानक 'बिग बॉस' का की आवाज आनी शुरू हो जाती है यानी बिग बॉस के विज्ञापन के दौरान आवाज आती है कि, 'बिग बॉस चाहते हैं कि आप सब खड़े हो जाएं, क्योंकि राष्ट्रगान शुरू होने वाला है...' और अचानक राष्ट्रगान शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
हाई कोर्ट की और से इस मामले पर सुनवाई के दौरान कहा गया कि, इस याचिका में राष्ट्रगान की प्रतिष्ठा पर आंच आने का आरोप है ऐसे में केंद्र सरकार को आदेश दिया कि वो जनहित याचिका को रिप्रेज़ेंटेटर के तौर पर देखते हुए इस मामले को कानून के तहत देखें। अब देखना होगा कि बिग बॉस इस मामले में क्या कर पाएंगे, क्या सचमुच वे इस मामले को गंभीरता से लेंगे या फिर इसे नजरअंदाज कर देंगे।