फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 19 Update Zeishan Quadri And Tanya Mittal Big Fight For Cleaning Task

Bigg Boss 19: जीशान कादरी ने ‘बिग बॉस 19’ में जमकर किया हंगामा, तान्या मित्तल के सपाेर्ट में उतरे यूजर्स

Mon, 01 Sep 2025 05:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 01 Sep 2025 05:25 PM IST
सार

‘गैंग ऑफ वासेपुर’ फेम एक्टर जीशान कादरी और इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल के बीच ‘बिग बॉस’ हाउस में जमकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में सोशल मीडिया यूजर्स तान्या को सपोर्ट कर रहे हैं? जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Update Zeishan Quadri And Tanya Mittal Big Fight For Cleaning Task
'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल और जीशान कादरी के बीच हुआ झगड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

‘बिग बॉस 19’ रियलिटी शो को शुरू हुए महज एक हफ्ता हुआ है लेकिन प्रतियोगी के बीच छोटी-बड़ी बातों को लेकर झगड़ा, बहस हो रही है। अब तक इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल को नापसंद करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। हाल ही में तान्या मित्तल और ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ फेम एक्टर जीशान कादरी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जानिए, इसका क्या कारण रहा? 

विज्ञापन


तान्या बोलीं- स्मोकिंग एरिया साफ नहीं करूंगी
कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर ‘बिग बॉस 19’ के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो साझा किया गया है, जिसमें तान्या मित्तल और जीशान कादरी के बीच इस बात को लेकर बहस हुई कि वह स्मोकिंग एरिया साफ नहीं करेंगी। तान्या कहती हैं कि जो लोग स्मोकिंग एरिया यूज करते हैं, वह खुद सफाई करें। जबकि जीशान का कहना है कि सफाई की जिम्मेदारी तान्या की है तो उसे ही हर जगह को साफ करना चाहिए। आखिर में तान्या ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर स्मोकिंग ऐसा साफ नहीं करेगी। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: कुनिका के बाद अब इस कंटेस्टेंट की चलेगी घर में हुकुमत, घरवालों ने बनाया कैप्टन 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीशान कादरी ने शो में खाना ना देने की धमकी दी 
जब तान्या ने स्मोकिंग एरिया साफ करने से मना किया तो जीशान ने बोला कि आपको खाना नहीं मिलेगा। इस पर तान्या बोलीं- ‘मत देना खाना।’ बाद में जीशान ने कहा कि तान्या इश्यू नहीं बनाएंगी तो शो में दिखेगी कैसे? इस पर तान्या भड़क गई। दोनों के बीच इसी बात काे लेकर खूब झगड़ा हुआ।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


सोशल मीडिया यूजर्स ने किया तान्या को सपोर्ट 
तान्या मित्तल को वैसे तो सोशल मीडिया पर लोग पसंद नहीं कर रहे हैं लेकिन स्मोकिंग एरिया साफ ना करने वाली बात पर वह उसे सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर कहता है, ‘मुझे तान्या पसंद नहीं है लेकिन इस बार वह बिल्कुल सही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यहां पर तान्या सही है, उसका क्या लेना-देना इन बातों से।’ एक अन्य यूजर ने तान्या के इस फैसले की तारीफ की। ऐसे ही कई सपोर्टिंग कमेंट यूजर्स ने तान्या को लेकर किए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed