Bigg Boss 19: बसीर अली और अभिषेक बजाज ने किया बवाल, अमाल मलिक ने दोनों कंटेस्टेंट्स पर कसा जोरदार तंज
Bigg Boss 19 Update: ‘बिग बॉस 19’ में कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता, जब कंटेस्टेंट्स के बीच आपस में झगड़ा ना हो। हाल ही बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच जमकर बहस हुई। इस बहस पर सिंगर अमाल मलिक ने भी जोरदार तंज कसा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ में टीवी एक्टर अभिषेक बजाज, बसीर अली और सिंगर अमाल मलिक के अलावा कई कंटेस्टेंट्स अपने गेम से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं। हाल ही में अभिषेक बजाज को कैप्टन बनाया गया। इस बात से बसीर अली खफा हैं। वह साबित करने की कोशिश में हैं कि अभिषेक एक कमजोर कैप्टन हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।
बसीर ने अभिषेक को कहा फ्लॉप कैप्टन
‘बिग बॉस 19’ के प्रोमो वीडियो में अभिषेक और बसीर अली के बीच जमकर झगड़ा हो रहा है। बसीर का कहना है कि अभिषेक के कैप्टन बनने के दौर में कई चीजें ठीक से नहीं हो रही हैं। इस बात से अभिषेक इंकार करते हैं। लेकिन बसीर, अभिषेक को फ्लॉप कैप्टन कह देते हैं। इस बात पर अभिषेक को गुस्सा आता है और दोनों के बीच झगड़ा होता है।
विज्ञापन विज्ञापन
अमाल मलिक बोले- ‘चलो झगड़ा करते हैं’
जब बसीर अली और अभिषेक बजाज बहसबाजी कर रहे थे तो सिंगर अमाल मलिक ‘बिग बॉस’ के घर में बर्तन धो रहे थे। यह झगड़ा देखकर वह कहते हैं, ‘पांचवां हफ्ता है, चलो झगड़ा करते हैं।’ इस बात के जरिए वह अभिषेक और बसीर अली पर तंज कस रहे थे। बसीर अली तो शो में अक्सर ही किसी ना किसी से झगड़ा करते रहते हैं। वह ऐसा करके शो की लाइमलाइट में बने रहना चाहते हैं, ऐसा सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है।
तान्या भी अपनी बातों के जरिए चर्चा में रहती हैं
इन दिनों 'बिग बॉस 19' में इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल भी नजर आ रही हैं। वह शो में अपनी अमीरी की कहानियां सुनाती रहती हैं, जिसे लेकर कई कंटेस्टेंट्स उनका मजाक भी बनाते हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि तान्या कि आधे से ज्यादा बातें झूठ हैं, वह जितना खुद को अमीर बताती हैं, उतनी हैं नहीं।