मृदुल तिवारी के मिड-वीक एविक्शन पर फूटा दर्शकों का गुस्सा, 'बिग बॉस 19' के मेकर्स पर लगाए साजिश के आरोप
Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के बीते रविवार को वीकएंड का वार एपिसोड में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इन दोनों के एविक्शन के बाद मृदुल तिवारी भी घर से बेघर हो गए हैं। मिड-वीक एविक्शन पर दर्शकों ने नाराजगी जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो 'बिग बॉस 19' में मिड-वीक एविक्शन के जरिए मृदुल तिवारी को घर से बेघर कर दिया गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मृदुल शो में मजबूत प्रतिभागी के तौर पर खेल रहे थे। कई बार नॉमिनेशन के बावजूद वोटिंग के दम पर वे घर में सुरक्षित थे। मगर, लाइव ऑडियंस से की वोटिंग के जरिए मृदुल को एविक्ट कर दिया गया। अब मृदुल के फैंस इस पर भड़क रहे हैं और इस तरीके को अनुचित बता रहे हैं।
मृदुल के मिड-वीक एविक्शन से फैंस नाराज
'बिग बॉस 19' का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, ट्रॉफी की होड़ और भी तेज होती जा रही है। इस पूरे ड्रामे के बीच शो के ताजा एपिसोड में फैंस तब हैरान रह गए, जब कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी को मिड-वीक में ही बाहर कर दिया गया। लाइव ऑडियंस से सबसे कम वोट मिलने के बाद मृदुल को शो छोड़ना पड़ा। यह फैसला फैंस के लिए एक बड़ा झटका है, जिनमें से कई ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। कुछ ने कहा कि मृदुल शो के लिए बहुत ज्यादा ईमानदार थे, जबकि कुछ को लगा कि उनका सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया।
कैप्टेंसी के लिए हुई वोटिंग और कर दिया घर से बाहर
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मिड-वीड में यह एविक्शन एक लाइव वोटिंग राउंड के दौरान हुआ, जो एक कैप्टेंसी टास्क का हिस्सा था। दर्शकों के एक समूह ने घर में प्रवेश किया और प्रतियोगियों द्वारा अपने-अपने पक्ष में प्रचार करने के बाद सीक्रेट वोटिंग की। गौरव खन्ना और शहबाज बदेशा को सबसे ज्यादा वोट मिले और वे अगले कैप्टेंसी के दावेदार बन गए। वहीं, मृदुल को सबसे कम वोट मिले, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।
मृदुल के लिए इमोशनल हुए फैंस
मृदुल के एविक्शन को दर्शक गलत बता रहे हैं। उनके फैंस काफी इमोशनल हैं और सोशल मीडिया पर मृदुल के पक्ष में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'मृदुल तिवारी, यह शो तुम्हारे लिए नहीं है भाई, तुम इस घर में रहने के लिए बहुत अच्छे हो। आगे की जिंदगी शानदार हो, अभी तो तुम्हारी शुरुआत है'। एक अन्य ने लिखा, 'मृदुल तिवारी के प्रशंसकों का मानना है कि उनका सफर तो बस शुरुआत था। शो ने एक स्टार खो दिया। अगर मृदुल नहीं है, तो 'बिग बॉस 19' का अब कोई मतलब नहीं है'।
शो में ये प्रतिभागी हैं अब हिस्सा
एक यूजर ने लिखा, 'शो में पहले दिन से ही मृदुल ने दुनिया को दिखा दिया कि करुणा और दया कमजोरी नहीं, बल्कि अपने सबसे खूबसूरत रूप में ताकत हैं। एक ने लिखा, 'मृदुल तिवारी का एविक्शन पूरी तरह से दिल तोड़ने वाला और अनुचित है'। बता दें कि शो में अब गौरव खन्ना, मालती चाहर, शहबाज बदेशा, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे हैं। दिसंबर में 'बिग बॉस 19' का फिनाले है। यह शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।