फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 19 Grand Finale: Who Is Amaal mallik Know about Salman Khan hosted Show contestant Profile

कौन हैं 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी के मजबूत दावेदार अमाल मलिक? म्यूजिक इंडस्ट्री में है इनके परिवार का दबदबा

Sun, 07 Dec 2025 04:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 07 Dec 2025 04:40 PM IST
सार

Amaal mallik Profile: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के विनर का आज एलान होने वाला है और इसी के साथ यह सीजन खत्म हो जाएगा। टॉप 5 में जगह बनाने वाले प्रतिभागियों में अमाल मलिक भी हैं, जो ट्रॉफी के मजबूत दावेदार हैं। जानिए उनके बारे में

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Grand Finale: Who Is Amaal mallik Know about Salman Khan hosted Show contestant Profile
अमाल मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शो 'बिग बॉस 19' का सफर काफी रोमांचक रहा है। तीन महीने से ज्यादा चले इस सीजन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फिल्मी हस्तियों के अलावा कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी शो का हिस्सा रहे। फिलहाल आज शो का फाइनल है और विनर का एलान होना है। फाइनल में पांच प्रतिभागियों ने जगह पक्की की, जिनके नाम हैं- गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट। शो में अमाल मलिक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। वे इस सीजन में ट्रॉफी जीतने के मामले में पक्के दावेदार माने जा रहे हैं। कौन हैं अमाल? 

विज्ञापन


Bigg Boss 19 Finale Live: शुरू हुई फिनाले की शूटिंग, आज BB19 को मिलेगा विजेता, रेस में शामिल ये पांच प्रतिभागी

विज्ञापन

Bigg Boss 19 Grand Finale: Who Is Amaal mallik Know about Salman Khan hosted Show contestant Profile
अमाल मलिक- डब्बू मलिक-अनु मलिक - फोटो : एक्स

म्यूजिक इंडस्ट्री से रखते हैं ताल्लुक
अमाल मलिक चर्चित संगीतकार हैं। वे फिल्म इंडस्ट्री के नामी संगीत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अमाल का जन्म 16 जून 1990 को' मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक और ज्योति मलिक के घर हुआ। अमाल, इंडस्ट्री के नामी संगीत निर्देशक और पार्श्व संगीतकार सरदार मलिक के पोते हैं। चर्चित संगीतकार अनु मलिक अमाल के चाचा हैं। अमाल के भाई अरमान मलिक भी म्यूजिक इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। अमाल ने महज आठ वर्ष की उम्र से संगीत की तालीम लेनी शुरू कर दी थी।

कितने पढ़े हैं अमाल मलिक?
अमाल मलिक की शुरुआती शिक्षा जमनाबाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने मुंबई के एन.एम. कॉलेज से बी.कॉम किया। इसके बाद ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक (लंदन) से वेस्टर्न क्लासिकल, जैज और रॉक म्यूजिक में कोर्स किया। अमाल ने इंडस्ट्री में सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया। साल 2014 में उन्होंने फिल्म 'जय हो' के जरिए बतौर म्यूजिशियन शुरुआत की। फिर, साल 2015 में उन्हें फिल्म 'रॉय' के जरिए बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म का 'सूरज डूबा है' खूब पसंद किया गया और इसी के साथ अमाल भी लोकप्रिय होने लगे।

'बिग बॉस 19' में इस कंटेस्टेंट से जुड़ा नाम
अमाल के 'मैं रहूं या न रहूं', 'कौन तुझे', 'चले आना' जैसे गाने काफी लोकप्रिय हैं। अपनी म्यूजिक प्रतिभा के चलते अमाल को फिल्मफेयर और आईफा जैसे अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 'बिग बॉस 19' में रहते हुए मालती चाहर के साथ उनके कथित रिलेशनशिप की काफी चर्चा रही। 'बिग बॉस 19' में उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी पर वे कब्जा जमा पाते हैं या नहीं!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed