फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 19 Fame Tanya Mittal In Dubai Trolls Again Targeted Social Media Influencer

‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल पहुंचीं दुबई, दिखाई अपनी रईसी की झलक; ट्रोल्स ने भी निशाने पर लिया

Wed, 07 Jan 2026 11:26 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 07 Jan 2026 11:26 AM IST
सार

Tanya Mittal Trolling: तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ में सबसे ज्यादा चर्चित प्रतियोगी थी। साथ ही सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार भी हुईं। हाल ही में जब यह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दुबई पहुंची थीं, तो ट्रोल्स के निशाने पर फिर आ गईं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Fame Tanya Mittal In Dubai Trolls Again Targeted Social Media Influencer
दुबई पहुंचीं तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम@tanyamittalofficial

विस्तार

तान्या मित्तल ने ‘बिग बॉस 19’ में कई बातें ऐसी कही थीं, जिनकी वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं। एक बार उन्होंने शो में कहा था कि वह बकलावा (एक तरह की मिठाई) खाने दुबई जाती हैं। इस वजह से कई यूजर्स ने उनकी हंसी उड़ाई। हाल ही में तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ के बाकी प्रतियोगियों के साथ दुबई में दिखीं। सभी कस एक पार्टी में री-यूनियन हुआ। दुबई से कई वीडियो तान्या मित्तल ने पोस्ट किए हैं। साथ ही कुछ खास कैप्शन भी लिखे हैं, जिन पर अब तान्या मित्तल ट्रोल हो रही है। जानिए, किन बातों पर इस इंफ्लुएंसर को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

तान्या ने वीडियो में दिखाई अपनी रईसी 
तान्या मित्तल ने दुबई से जो वीडियो पोस्ट किए हैं, उसमें वह एक शानदार और महंगी कार में बैठी दिखीं। साथ ही जो वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है, उस पर कैप्शन लिखा है, ‘इलाका तुम्हारा होगा, धमाका हमारा होगा।’ एक और वीडियो तान्या ने पोस्ट किया, जिस पर कैप्शन लिखा, ‘जय श्रीराम दुबई।’ तान्या मित्तल के फैंस ने इन वीडियो को पसंद किया लेकिन इसी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आईं।

विज्ञापन

ट्रोल्स ने याद दिलाया तान्या को बकलावा 
ट्रोल्स ने तान्या मित्तल की वीडियो पर और रईसी दिखाने पर कमेंट किया है। एक यूजर लिखता है, ‘बकलावा खाने वाली रील का इंतजार है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सभी कंगाल इंफ्लुएंसर जाते हैं, सब किराए का मामला है।’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने तान्या पर तंज कसते हुए लिखा, ‘बॉडीगार्ड कहां है, कार का दरवाजा भी खुद खोलना पड़ रहा है।’ दरअसल, तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 में कहा था कि उनके आसपास कई बॉडीगार्ड चलते हैं, इस बात पर भी वह पहले ट्रोल हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

तान्या को मिला एकता कपूर से ऑफर
तान्या के करियर फ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ब्रांन्ड प्रमोशन कर रही हैं। वहीं रियलिटी शो  बिग बॉस 19 में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी तान्या को एक प्रोजेक्ट ऑफर किया था। जल्द ही वह उस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed