फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra Contestants Chum Darang Meeting After Reality Show

Karan Veer Mehra-Chum Darang: बिग बॉस 18 के बाद साथ दिखे करण-चुम दरांग, फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Sat, 25 Jan 2025 02:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 25 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा और कंटेस्टेंट चुम दरांग इन दिनों खूब चर्चा में हैं। शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। बिग बॉस शो की ऑडियंस भी इस जोड़ी को पसंद करने लगी थी। लेकिन सवाल था कि शो से बाहर आने के बाद भी क्या ये साथ दिखेंगे? ऐसे में जब दोनों को साथ देखा गया तो इनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra Contestants Chum Darang Meeting After Reality Show
करण वीर मेहरा-चूम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 18 में करण वीर मेहरा और चुम दरांग बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। इस शो के विनर करण वीर मेहरा बने और चुम दरांग ने टॉप 5 में अपने लिए जगह बनाई थी। शो के दौरान इनके बीच एक अलग तरह की केमिस्ट्री देखी गई। करण वीर मेहरा ने चुम दरांग के लिए अपनी फीलिंग्स को भी जाहिर किया था लेकिन तब चुम दरांग ने कहा था कि शो से बाहर जाने के बाद ही इस सब्जेक्ट पर बात करेंगे। ऐसे में करण और चुम दरांग के फैंस काफी निराश हुए। हाल ही में इस जोड़ी को साथ देखा गया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। जानिए, क्या रहा अपनी पसंदीदा जोड़ी को देखकर फैंस का सोशल मीडिया पर रिएक्शन? 

विज्ञापन

 

चुम दरांग का प्यार से करण को देखना 
जब करण वीर मेहरा और चुम दरांग को साथ देखा गया तो पैपराजी भी इस जोड़ी की तस्वीरें, वीडियोज ले रहे थे, ऐसे में फैंस ने गौर किया कि चुम दरांग बहुत ही प्यार से करण वीर मेहरा को देख रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर लिखता है- ‘जिस तरह से चुम, करण को देख रही है, उस तरह से पहले कभी नहीं देखा है।’ आगे ये सोशल मीडिया यूजर, इमोशनल वाला और हार्ट का इमोजी बनाता है।  



 

विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ी को सबसे बेस्ट बताया  
सोशल मीडिया पर एक और यूजर लिखती है- ‘यह मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है, करण और चुम दरांग को साथ देखकर मैं कितनी खुश हूं, बता नहीं सकती हूं।’ ऐसे ही कई और कमेंट्स भी करण वीर मेहरा और चुम दरांग की जोड़ी को लेकर उनके फैंस ने किए हैं। इस जोड़ी को फैंस ने सबसे बेस्ट जोड़ी बताया। 

 

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra Contestants Chum Darang Meeting After Reality Show
विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena

विवियन पर भी तंज कसा 
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने करण और चुम दरांग पर खूब प्यार बरसाया तो वहीं कुछ लोगों ने विवियन डिसेना पर भी तंज कसा। विवियन डिसेना भी बिग बॉस 18 में बतौर प्रतियोगी नजर आए थे, वह शो के रनअप रहे। हाल ही में विवियन डिसेना ने एक पार्टी दी जिसमें करण वीर मेहरा और चुम दरांग को नहीं बुलाया था। विवियन की पार्टी को करण के फैंस ने सोशल मीडिया पर एक पीआर स्टंट बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed