Bigg Boss 18: सलमान की अदालत में ईशा सिंह, अभिनेता ने कहा-आप अविनाश को खिलौना समझती हैं
बिग बॉस 18 के वीकएंड एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शो में एक अदालत लगी हुई है, जिसमें कई प्रतियोगियों को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। सलमान उनसे कई तरह के सवाल-जवाब कर रहे हैं। ईशा सिंह से सलमान ने कुछ सवाल किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान ‘बिग बॉस 18’ में वीकएंड वार एपिसोड में हफ्ते भर का लेखा-जोखा बताते हैं, साथ ही प्रतियोगियों की क्लास भी लेते हैं। आने वाले वीकएंड का वार एपिसोड में भी सलमान कई प्रतियोगियों को लताड़ लगा रहे हैं, जिसमें से टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह भी एक है।
ईशा ने किया है अविनाश का इस्तेमाल
सलमान खान ने बिग बॉस प्रतियोगी ईशा सिंह को कटघरे में खड़ा किया और उनसे सवाल किया किया, वह अविनाश मिश्रा पर उठने वालों सवालों पर कैसे यकीन कर सकती हैं, जबकि वह उनके करीबी दोस्त हैं। आगे सलमान कहते हैं कि आप यह सब गेम के लिए कर रही हैं, आपने अविनाश को खिलौना समझ लिया है, जिसमें आप जब तक चाबी भरेंगी, वह तब तक चलेगा। इस बात से ईशा ने इंकार किया।
दोस्त के लिए स्टैंड नहीं लिया
सलमान ने कहा कि आपके दोस्त अविनाश के लिए एक प्रतियोगी रजत दलाल ने अपशब्द कहे, उस वक्त आपको यह सब नहीं सुनना चाहिए था। इस बात का जवाब ईशा के पास नहीं था। सलमान ने आगे कहा कि आप अपने गेम को दोस्ती से ऊपर रखती हो। अगर अविनाश भी ऐसा ही करेगा तो आपको क्या होगा?
क्या है पूरा मामला
सलमान जिस बात को लेकर ईशा सिंह को डांट रहे हैं, दरअसल वह इस तरह है। कुछ दिन पहले शो ‘बिग बॉस 18’ में अविनाश पर आरोप लगे थे कि वह एक प्रतियोगी कशिश से फ्लर्ट करते हैं, जबकि उनकी और ईशा सिंह के बीच एक करीबी रिश्ता है। ऐसे में घर के लोगों ने अविनाश के चरित्र पर सवाल किया, इस पर ईशा ने भी अविनाश मिश्रा से सवाल जवाब किया, लेकिन उन पर भरोसा नहीं किया। इस वजह से ईशा सिंह और अविनाश के रिश्ते में दूरी आ गई थी। इस पूरी बात पर सलमान खान भी चर्चा कर रहे थे।