Bigg Boss 18: कब होगा बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले, कितनी है इमानी राशि? यहां जानें सबकुछ
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले कब होगा, यह कितनी देर चलेगा? इस इवेंट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण चीजें आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी का लोकप्रिय शो बिग बॉस 18 अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस सीजन ने दर्शकों को शुरुआत से लेकर अब तक अपने रोमांच, ड्रामा और इमोशनल मोमेंट्स से बांधे रखा। अब शो के फिनाले की घड़ी नजदीक आ चुकी है। कई चर्चित चेहरे इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं। आइए फिनाले के बारे में वो सारी जरूरी बातें बताते हैं, जो आपको पता होनी जरूरी है।
बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को रात नौ बजे शुरू होगा और यह लगभग तीन घंटे तक चलेगा। यह कार्यक्रम कलर्स टीवी पर लाइव प्रसारित होगा। इसे जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा। पूरे देश के दर्शक इस ग्रैंड फिनाले के दौरान विजेता को बिग बॉस ट्रॉफी जीतते हुए देख सकेंगे।
Bigg Boss 18: तलाक की अफवाहों के बीच बिग बॉस के सेट पर पहुंचे चहल, श्रेयस अय्यर भी साथ नजर आए
फिनाले की ओर बढ़ते हुए इस शो लेकर दर्शक इस बात से उत्सुक हैं कि कौन कंटेस्टेंट 50 लाख रुपये का इनाम और बिग बॉस ट्रॉफी अपने नाम करेगा। कंटेस्टेंट्स की लोकप्रियता और उनके खेल के आधार पर वोटिंग हो रही है। जैसे-जैसा फिनाले नजदीक आ रहा है, प्रतियोगिता और भी रोमांचक होती जा रही है।

संबंधित वीडियो