फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Film Director Anurag Kashyap Entry Talk To Shilpa Shirodkar Vivian Dsena

Bigg Boss 18: अनुराग कश्यप के सामने रो पड़ी शिल्पा शिरोडकर, विवियन भी बोले- ‘मुझे लोग अकसर गलत समझते हैं’

Wed, 04 Dec 2024 12:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 04 Dec 2024 12:43 PM IST
सार

'बिग बॉस 18' में इन दिनों खूब ड्रामा, झगड़ा और मनमुटाव की स्थिति देखने को मिल रही है। शो में आज रात के एपिसोड में निर्देशक अनुराग कश्यप की एंट्री होगी। शो के प्रोमो में वह शिल्पा शिरोडकर और विवियन डिसेना से बात करते हुए नजर आए। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Film Director Anurag Kashyap Entry Talk To Shilpa Shirodkar Vivian Dsena
'बिग बॉस 18' में अनुराग कश्यप-शिल्पा - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv

विस्तार

कुछ देर पहले ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर आज रात आने वाले ‘बिग बॉस 18’ के एपिसोड से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की गई है। इसमें अनुराग कश्यप शो के दो प्रतियोगी शिल्पा शिरोडकर और विवियन डिसेना से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। अनुराग से बात करते हुए शिल्पा काफी इमोशनल हो गई। अनुराग से शिल्पा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक जरूरी बात शेयर की। इसके अलावा विवियन डिसेना ने भी अनुराग कश्यप से अपने मन की कई सारी बातें शेयर की। 

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Film Director Anurag Kashyap Entry Talk To Shilpa Shirodkar Vivian Dsena
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्रााम@shilpashirodkar73

डिप्लोमेटिक होने पर दी सफाई 
अनुराग कश्यप ने शिल्पा से बातचीत के दौरान कहा कि लोग कहते हैं कि आप बहुत डिप्लोमेटिक हैं। इस पर शिल्पा का जवाब था कि बिग बॉस के प्रतियोगी उनके रिश्तेदार नहीं है, जो उनका हाथ पकड़कर साथ देंगे। इसके बाद वह इमोशनल हो जाती हैं और अनुराग को बताती हैं कि उनका शो में आने से पहले अपनी बहन नम्रता शिरोडकर से झगड़ा हो गया था, अब वह उन्हें काफी मिस कर रही हैं। शिल्पा चाहती हैं कि नम्रता उनसे मिलने आएं और इमोशनल सपोर्ट दें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Film Director Anurag Kashyap Entry Talk To Shilpa Shirodkar Vivian Dsena
बिग बॉस 18 में विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena

विवियन ने खुद को रियल बताया 
अनुराग ने शिल्पा से पहले विवियन डिसेना से भी बात की। जिसमें वह कहते हैं कि एक्टर का नकाब कब उतरेगा। इस पर विवियन ने कहा कि बिग बॉस के घर में बड़े से बड़ा एक्टर भी फेल है। इसके अलावा उन्होंने अनुराग कश्यप को अपने पहले तलाक और दूसरी शादी के बारे में भी बताया। साथ ही यह भी कहा कि अकसर लोग उन्हें गलत ही समझते हैं। विवियन कहते हैं, ‘सर, 98 प्रतिशत मैं अपनी जिंदगी में मिसजज किया गया हूं।’

विज्ञापन

शिल्पा-विवियन विनर बनने की दौड़ में शामिल 
‘बिग बॉस 18’ में अनुराग कश्यप ने शिल्पा और विवियन से इसलिए खासतौर पर बात की, क्योंकि इन दोनों को शो जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दर्शक इन दोनों प्रतियोगियों को काफी पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed