Bigg Boss: विवियन डिसेना ने पूछे शिल्पा शिडोरकर से तीखे सवाल, क्या ‘बिग बॉस 18’ में बदल जाएंगे इनके रिश्ते
बिग बॉस 18 रियालिटी शो अचानक ही बड़ा इंट्रेस्टिंग हो गया है। हाल ही में शो के प्रतियोगी और अभिनेता विवियन डिसेना से उनकी पत्नी वीकएंड का वार एपिसोड में मिलने आई। इसके बाद से उनका गेम बदल गया है। विवियन ने शो में शिल्पा शिडोरकर से कुछ तीखे सवाल किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 18 में वीकएंड के वार एपिसोड के बाद से प्रतियोगी विवियन का गेम बिल्कुल बदल गया है। दरअसल, इसी एपिसोड में विवियन की पत्नी नूर उनसे मिलने आई, उन्होंने विवियन को बताया कि दूसरे प्रतियोगी कैसे उनका इस्तेमाल कर रहे हैं? इसके बाद से ही विवियन ने अपना गेम बदल लिया है। वह अब बिग बॉस हाउस में किसी से कोई वास्ता नहीं रख रहे हैं। कुछ देर पहले ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एड वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें विवियन, शो की एक दूसरी प्रतियोगी शिल्पा शिडोरकर से कुछ तीखे सवाल कर रहे हैं। आज रात को यह एपिसोड पूरा दिखाया जाएगा।
शिल्पा से कहा कि मुझे रोका क्यों नहीं
विवियन, शिल्पा शिडोरकर से बात करते हुए भी नजर आए। वह शिल्पा से पूछते हैं, ‘सलमान खान सर ने कहा कि विवियन तुम आउट ऑफ ट्रैक जा रहे हो। आप मुझे अपना मानती हो तो आपने मुझे कहीं रोका क्यों नहीं, कहीं मुझे टोका क्यों नहीं।मुझे लगता है कि आप बहुत सेफ गेम खेल रही हो।’ विवियन के सवाल के जवाब में शिल्पा ने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि वह आउट ऑफ ट्रैक थे। ऐसे में विवियन फिर से कहता है कि आप दूसरे प्रतियोगी करण वीर मेहरा को तो सही गलत बताती हो, फिर मुझे बताने में क्या जाता था? इस पूरी बातचीत के दौरान शिल्पा शिडोरकर काफी कंफर्टेबल दिखीं। ऐसा लगता है कि आने वालों दिनों में विवियन और शिल्पा का रिश्ता और भी खराब हो सकता है।
फरेबी मान लिया है सबको
कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए इस वीडियो में आखिर में विवियन खुद से ही बात करते हुए दिखे, वह यह कहते हुए नजर आए कि उन्होंने सबको प्यार दिया, दोस्ती का रिश्ता निभाया, लेकिन सबके सब फरेबी निकले।
दो प्रतियोगी को किया है नॉमिनेट
विवियन डिसेना ने अपनी पत्नी की सलाह के बाद बिग बॉस के घर से बाहर भेजने के लिए दो प्रतियोगियों को नॉमिनेट किया है। जिसमें एक नाम करण वीर मेहरा का है, क्योंकि वह विवियन के कॉम्पिटिटर हैं। वहीं दूसरा नाम शिल्पा शिडोरकर का विवियन ने लिया है।