Bigg Boss 17: सलमान खान ने लगाई समर्थ जुरेल समेत सभी घरवालों की क्लास, शो में वापस लौटेंगे अभिषेक कुमार?
'बिग बॉस 17' में समर्थ जुरेल को थप्पड़ जड़ने के बाद अभिषेक कुमार घर से बेघर हो गए। हालांकि, अब इस पर शो के होस्ट सलमान खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सभी कंटेस्टेंट्स को आडे़ हाथों ले लिया है।
विस्तार
'बिग बॉस 17' का यह सप्ताह भी बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। साथ ही बीबी हाउस में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस सप्ताह कुछ ऐसी घटनाएं घटीं, जिसने हर किसी को दंग कर दिया। इसमें सबसे बड़ा अभिषेक कुमार का थप्पड़ कांड था। समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय, अभिषेक को लगातार उकसा रहे थे, जिसके बाद वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए और उन्होंने समर्थ को झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ दिया। इस वजह से अभिषेक को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि, इस कांड पर अब सलमान खान अपनी प्रतिक्रिया देने वाले हैं। 'बिग बॉस 17' का लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
अंकिता ने अभिषेक को दिखाया बाहर का रास्ता
'बिग बॉस 17' में हुए थप्पड़ कांड के बाद घर की कप्तान अंकिता लोखंडे के हाथ में यह पावर दी गई कि वे अभिषेक को घर से निकाल सकती थीं, या फिर उन्हें शो में बने रहने दे सकती थीं। हालांकि, अंकिता ने अभिषेक को बाहर निकालने का फैसला लिया। इसके बाद से ही अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही अभिषेक को शो में वापस लाने की मांग की जा रही है। इसी को लेकर 'वीकएंड का वार' पर सलमान अपनी प्रतिक्रिया देते देखे जाएंगे।
Dunki: 'डंकी' के सेट पर शाहरुख ने मजेदार अंदाज में मनाया मेरा जन्मदिन, खास पल को साझा कर भावुक हुए विक्रम कोचर
PROMO BIGGBOSS17 #WeekendKaVaar#SalmanKhan blasts on #SamarthJurel and #IshaMalviya pic.twitter.com/HSTJ5XHf9l
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 5, 2024
समर्थ जुरेल पर भड़के सलमान खान
'बिग बॉस 17' के लेटेस्ट प्रोमो से जाहिर हो रहा है कि सलमान खान, समर्थ जुरेल की जमकर क्लास लगाएंगे। प्रोमो में दिख रहा है कि सलमान खान सभी को बताते हैं कि अभिषेक कुमार स्पष्ट रूप से दोषी हैं, लेकिन जो व्यक्ति उन्हें अपने धैर्य के स्तर के शिखर तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार है, वह भी उतना ही गलत है। इसके बाद सलमान खान अभिषेक कुमार को चिढ़ाने के लिए समर्थ द्वारा अपनाए गए तरीकों का भी हवाला देते हैं, जिसमें उनके मुंह में टिशू पेपर भरना, तौलिया फेंकना और बाप का मेंटल बेटा जैसी पंक्तियों के साथ ताना मारना भी शामिल है।
Rashmika Mandanna: एनिमल की सफलता पार्टी में चार चांद लगाएंगी रश्मिका, पुष्पा 2 की शूटिंग से लिया ब्रेक!मद
अन्य कंटेस्टेंट्स पर भी गिरी गाज
इसके बाद सलमान खान उपस्थित सभी अन्य कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि वे सभी देख रहे थे कि क्या हो रहा है, लेकिन एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं था जो वास्तव में समर्थ को रोक सके या उसे डांट सके। इसके बाद सलमान अपनी बातचीत को ईशा मालवीय की ओर बढ़ाते हैं और उनसे पूछते हैं कि क्या वह अभिषेक की जगह होतीं और समर्थ उसी तरह मजाक कर रहे होते तो वह क्या करतीं। बिना पलक झपकाए ईशा, सलमान खान से कहती हैं कि वह भी समर्थ को थप्पड़ जड़ देतीं। हालांकि, प्रोमो से यह साफ नहीं हो सका है कि अभिषेक की शो में वापसी होगी या नहीं।