फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 17 Update Vicky Jain called Mannara Chopra cheap Pooja Bhatt reacts call yourself Gentleman Not cool

Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा को चीप कहकर बुरे फंसे विक्की जैन, पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लगाई क्लास

Thu, 18 Jan 2024 12:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 18 Jan 2024 12:22 PM IST
सार

विक्की जैन, मन्नारा चोपड़ा को चीप कहने के बाद बुरी तरह फंस गए हैं। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अंकिता लोखंडे के पति की क्लास लगाई है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Update Vicky Jain called Mannara Chopra cheap Pooja Bhatt reacts call yourself Gentleman Not cool
मन्नारा चोपड़ा-विक्की जैन-पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 17' में घमासान मचा हुआ है। टिकट-टू-फिनाले पाने के लिए सभी प्रतियोगी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में प्रतियोगियों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। फिनाले की रेस में सभी प्रतियोगी अपने आपसी रिश्ते को भूल चुके हैं, और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एड़ी-चोटी का बल लगा रहे हैं। इसी बीच विक्की जैन पर एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट पूजा भट्ट का गुस्सा फूट पड़ा है। आखिर क्यों? चलिए जान लेते हैं- 

विज्ञापन

विक्की जैन पर भड़कीं पूजा 

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और अभिनेत्री पूजा भट्ट 'बिग बॉस 17' के घर के अंदर की नवीनतम घटनाओं से नाखुश हैं। मन्नारा पर टिप्पणी करने के बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर विक्की जैन की आलोचना की, और उन्हें घटिया बता दिया। पूजा ने समान रूप से अंकिता लोखंडे को भी नहीं बख्शा, और उन्हें उन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट से हटा दिया, जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वे शो के फिनाले में शामिल होने के लायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नारा पर विक्की की टिप्पणी बनी वजह 

'बिग बॉस 17' के हालिया एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी की गोद में बैठी नजर आईं। इस पर विक्की जैन ने उन्हें चीप कह दिया। विक्की की टिप्पणी से पूजा भट्ट को खासा ठेस पहुंचा है। अभिनेत्री ने ट्वीट के जरिए अंकिता लोखंडे के पति पर तंज कसते हुए लिखा, 'एक मेल कंटेस्टेंट का कहना है कि आप जिस तरह से बैठी हैं, वह बेहद चीप लग रहा है। यह शख्स मन्नारा को शर्मसार करने की कोशिश कर रहा है, जो केवल अपने दोस्त को बचाने की कोशिश कर रही है।'

Koffee with Karan 8: शो के आखिरी एपिसोड में होगा कॉफी अवॉर्ड्स का बंटवारा, दीपिका की झोली में आएगा ये सम्मान

विज्ञापन

क्यों मचा घमासान?

पूजा भट्ट यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने आगे जोड़ा, 'जब सब कुछ विफल हो जाए तो महिला को शर्मिंदा करें और फिर खुद को ईमानदारी से सज्जन कहने लगें। अच्छा नहीं लगता।' इसके साथ पूजा ने हैशटैग बिग बॉस 17 का इस्तेमाल किया है। पूजा भट्ट का ये ट्वीट विक्की जैन, अभिषेक और अरुण के बीच हुई लड़ाई के बाद आया। इसकी शुरुआत तब हुई जब मन्नारा ने सोफे पर बैठे मुनव्वर फारुकी को बचाने की कोशिश की। जैसे ही मुनव्वर अपनी जैकेट के नीचे मसालों का डिब्बा बचाने की कोशिश कर रहे थे, विक्की ने उनसे डिब्बा छीनने की पूरी कोशिश की।

NT Rama Rao: एनटी रामाराव की पुण्यतिथि पर एनटीआर घाट पहुंचे जूनियर एनटीआर और नंदमुरी बालकृष्ण, दी श्रद्धांजलि

पूजा भट्ट के टॉप चार 

पूजा भट्ट 'बिग बॉस 17' पर लगातार अपनी नजरें बनाई हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी की। पूजा भट्ट ने हालिया ट्वीट में लिखा, 'जो लोग फिनाले में आने के हकदार हैं वे हैं, अरुण, अभिषेक, मन्नारा और मुनव्वर। गेम हमें अमानवीय नहीं बनाता है। यह हमें विकल्प देता है। बाकी हम पर निर्भर है। सरल और ओह बहुत खुलासा करने वाला।'

Ayodhya ke Shriram: सियासी अंदाज में नजर आए अभिनेता रवि किशन, बोले, सिर्फ ‘अयोध्या के श्रीराम’ के लिए आया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed