Bigg Boss 17: अगले हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट का घर से होगा पत्ता साफ! दिखेगा सबसे बड़ा फेरबदल
'बिग बॉस 17' को लेकर तगड़ी खबर सामने आ रही है कि अगले हफ्ते ग्रुप एलिमिनेशन हो सकता है। शो में जहां कंटेस्टेंट लड़ाई-झगड़े करके और एड़ी से चोटी का दम लगाकर दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं...
विस्तार
'बिग बॉस 17' को लेकर तगड़ी खबर सामने आ रही है कि अगले हफ्ते ग्रुप एलिमिनेशन हो सकता है। शो में जहां कंटेस्टेंट लड़ाई-झगड़े करके और एड़ी से चोटी का दम लगाकर दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस भी गेम में एक के बाद एक ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। कुछ दर्शकों का कहना है कि इस सीजन से अच्छा तो 'बिग बॉस ओटीटी 2' था तो दूसरी ओर टीआरपी की रेस में भी ये कुछ कमाल नहीं दिखा पा रहा है। ऐसे में अब मेकर्स ने नई चाल चलने का फैसला लिया है।
जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'बिग बॉस 17' से बड़ी खबर आ रही है कि अगले हफ्ते शो में बड़े बदलाव होंगे। एक दो नहीं बल्कि 5 एविक्शन होंगे और नए वाइल्ड कार्ड एंट्री को लाया जा सकता है। आइए बताते हैं क्या कहते हैं ये दावे। इन पांच कंटेस्टेंट का सफर अगले हफ्ते खत्म हो जाएगा। ये नाम कौन हैं, ये तो नहीं पता। लेकिन खतरे की घंटी कई बड़े नामों में मंडरा रही है जिन्हें कई बार चेतावनी देने के बाद भी कुछ खास नहीं कर रहे थे।
रिपोर्ट का तो ये भी दावा है कि मेकर्स कुछ नए सदस्यों को मशहूर चेहरों को लेकर आने वाले हैं। मेकर्स चाहते हैं कि शो में और मसाला और हंगामों की जरूरत है। मालूम हो इस वीकेंड के वार पर कोई एलिमिनेशन भी नहीं हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स के पास कई नाम हैं जिन्हें वह बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री भेज सकते हैं। पूनम पांडे, अध्यन सुमन, फ्लोरा सैनी, भाविन भानुशाली से लेकर बंग्लादेशी क्रिकेटर जाहनारा आलम को बुलाया जा सकता है। लेकिन अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।
बता दें कि इस सीजन दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। मनस्वी और समर्थ। ईशा के बॉयफ्रेंड और अभिषेक के साथ लड़ने झगड़ने के चलते समर्थ तो अच्छा टिक गए हैं लेकिन मनस्वी का सफर एक ही हफ्ते में खत्म हो गया था।
यह भी पढ़ें: मनारा चोपड़ा को लेकर घरवालों ने मुनव्वर को 'भाभी' बोलकर चिढ़ाया, एक्ट्रेस बोलीं- मैं उसके प्यार