फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Weekend ka Vaar Promo Salman Khan Priyanka chahar choudhary ankit gupta soundarya sharma

Bigg Boss 16: अंकित की मां गला दबा लेंगी जब...सौंदर्या के कमेंट पर फूट-फूटकर रोईं प्रियंका, सलमान ने खोली पोल

Fri, 14 Oct 2022 04:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 14 Oct 2022 04:57 PM IST
सार

Bigg Boss 16: मेकर्स ने आज के एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान सबकी क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Weekend ka Vaar Promo Salman Khan Priyanka chahar choudhary ankit gupta soundarya sharma
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिएलिटी शो बिग बॉस 16 का दूसरा 'वीकएंड का वार' टेलीकास्ट होने जा रहा है। शो के मेकर्स ने 'वीकएंड का वार' के प्रोमोज रिलीज करने शुरू कर दिए हैं। इस बार सलमान खान उन घरवालों की पोल खोलने वाले हैं जिन्होंने अब तक फेक का नाकाब ओढ़ा हुआ है। जी हां, सामने आए प्रोमोज के मुताबिक शो के होस्ट कई लोगों को एक्सपोज करने वाले हैं। 

विज्ञापन

फूट फूटकर रोने लगीं प्रियंका
प्रोमोज के मुताबिक आज (शुक्रवार) शो में सौंदर्या और प्रियंका के बीच जबरदस्त कैट फाइट होने वाली है। दरअसल, सलमान खान एक टास्क के दौरान प्रियंका को सौंदर्या द्वारा बोले गए एक स्टेटमेंट काे पढ़कर सुनाते हैं। स्टेटमेंट सुनकर प्रियंका का मूड खराब हो जाता है और वह रोने लगती हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने सौंदर्या से इस तरह के स्टेटमेंट की उम्मीद नहीं की थी। इसके बाद दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर सौंदर्या ने क्या कहा था?
दरअसल, सौंदर्या ने प्रियंका और अंकित गुप्ता के बारे में स्टेटमेंट पास की थी। बीते एपिसोड में सौंदर्या ने दोनों को लेकर एक कमेंट किया था। जिसे प्रोमो में सलमान सबके सामने दौहराते नजर आ रहे हैं। वह बात को रिवील करते हुए कहते हैं, प्रियंका आपके बारे में सौंदर्या ने कहा कि ‘अंकित की मां अपना गला दबा लेंगी जब प्रियंका उनकी दुल्हन बनकर उनके घर जाएंगी’। इसके बाद शो का मिजाज ही बदल जाता है, प्रियंका को सौंदर्या पर गुस्सा आ जाता है। दोनों आपस में लड़ने लग जाती हैं, और जमकर बहस-बाजी होने लगती है। यह देख अंकित भी इस कैट फाइट में कूद पड़ते हैं। वह, सौंदर्या को संस्कारों के बारे में ज्ञान देने लग जाते हैं। 

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed