फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Soundarya Sharma will bring out the truth Tina Dutta Shaleen Bhanot relationship made a plan

Bigg Boss 16: टीना दत्ता-शालीन भनोट के रिश्ता का सच बाहर लाएंगी सौंदर्य शर्मा, अर्चना संग बनाया मास्टर प्लान

Sun, 20 Nov 2022 11:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 20 Nov 2022 11:39 PM IST
सार

सौंदर्या शर्मा, शालीन और टीना के रिश्ता का सच सामने लाने की प्लानिंग कर रही हैं। उन्होंने अर्चना गौतम के साथ मिलकर मजेदार प्लान बनाया है, जिसमें टारगेट टीना दत्ता होंगी।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Soundarya Sharma will bring out the truth Tina Dutta Shaleen Bhanot relationship made a plan
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस 16' ने अपना आधा सीजन पूरा कर लिया है लेकिन इस सीजन के पहले हफ्ते से ही शालीन भनोट और टीना दत्ता अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में हैं। दर्शकों ने दोनों को एक दूसरे के करीब आते हुए देखा है। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे से भयंकर तरीके से लड़ते हुए भी दिखे हैं। लेकिन दोनों के रिश्ते का असली स्टेटस क्या है यह कोई भी नहीं जानता। वहीं, अब सौंदर्या शर्मा, शालीन और टीना के रिश्ता का सच सामने लाने की प्लानिंग कर रही हैं। उन्होंने अर्चना गौतम के साथ मिलकर मजेदार प्लान बनाया है, जिसमें टारगेट टीना दत्ता होंगी।

विज्ञापन

शालीन-टीना के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान
दरअसल, इस हफ्ते गौतम विग शो से बाहर हो गए हैं। उनके जाने के बाद सौंदर्य शर्मा काफी भावुक हो गईं और वह फूट फूट कर रोती दिखीं। वहीं, शो में अगली सुबह सौंदर्य ने शालीन भनोट के लिए चाय बनाई और यही बात सौंदर्य ने अर्चना गौतम को भी बताई, जो उनकी अच्छी दोस्त हैं। इस पर अर्चना गौतम ने सौंदर्य को एक मजेदार प्लान बताया, जिस पर सौंदर्य भी हामी भर देती हैं।

Govinda Naam Mera Trailer: शादी के बाद अब विक्की कौशल के रिपोर्ट कार्ड की बारी, धड़क के निर्देशक की जमकर तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना ने दिया आइडिया
अर्चना गौतम, सौंदर्य से कहती हैं कि वह शालीन भनोट के करीब जाए, जिससे टीना दत्ता जलेगी। अर्चना की इस बात पर सौंदर्य कहती हैं कि बाहर मौजूद गौतम विग पागल हो जाएगा और उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। इस पर अर्चना कहती हैं कि होने दे। लेकिन शो में अगर ऐसा तू करेगी तो दोनों का सच सबके सामने आ जाएगा। अर्चना की इस बात पर सौंदर्य कहती हैं कि अब मैं ऐसे ही करूंगी। वहीं, इस पूरी बातचीत के बाद अर्चना और सौंदर्य लिविंग एरिया में नजर आईं। इस मौके पर शालीन भनोट आते हैं और सौंदर्य के हाथ से खाली कप लेकर जाते हैं। शालीन को ऐसा  करते देख अर्चना, सौंदर्य से कहती हैं कि इसे करने दे। तू अभी ध्यान मत दियो।

Anu Aggarwal: 'आशिकी' फिल्म नहीं करना चाहती थीं अनु अग्रवाल, 'देवदास' थी इसकी बड़ी वजह

विज्ञापन

क्या काम आएगा यह प्लान
बता दें कि बीते एपिसोड में टीना और शालीन के बीच जमकर लड़ाई हुई थी, जिस वजह से शालीन घर जाने की बात भी करने लगे थे। लेकिन इसी बीच टीना, सुंबुल पर चिल्लाती दिखी थीं कि वह शालीन और उन्हें अकेला नहीं छोड़ती हैं। शालीन उनसे प्यार करता है लेकिन फिर भी सुंबुल, शालीन से सेलो टेप की तरह चिपकी रहती हैं। टीना का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed