फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anu aggarwal revealed she is afraid of doing film aashiqui after watching Devdas

Anu Aggarwal: 'आशिकी' फिल्म नहीं करना चाहती थीं अनु अग्रवाल, 'देवदास' थी इसकी बड़ी वजह

Sun, 20 Nov 2022 09:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 20 Nov 2022 09:41 PM IST
सार

अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने अपनी पहली सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' के बारे में बताया, कि वह इस फिल्म को नहीं करना चाहती थीं। 'देवदास' फिल्म को देखकर उन्होंने ऐसा निर्णय लिया था।

विज्ञापन
anu aggarwal revealed she is afraid of doing film aashiqui after watching Devdas
अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' फिल्म से अनु अग्रवाल ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। ये अनु की पहली डेब्यू फिल्म थी। आशिकी उस साल की सुपरहिट मूवी साबित हुई थी। इस फिल्म से अनु अग्रवाल को ऐसी पॉपुलैरिटी मिली कि वो रातों-रात स्टार बन गई थीं। हाल ही में अनु अग्रवाल ने अपनी पहली फिल्म आशिकी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन


अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने अपनी पहली सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' के बारे में बताया, कि वह इस फिल्म को नहीं करना चाहती थीं। 'देवदास' फिल्म को देखकर उन्होंने ऐसा निर्णय लिया था। अनु ने यह भी खुलासा किया कि 'देवदास' में एक महिला की पिटाई करते हुए देखने के बाद पहले वह 'आशिकी' करने से मना कर रही थीं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Sonu Sood: ग्रेजुएट चायवाली की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, कहा- अब से आपका स्टॉल कोई नहीं हटाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


अनु अग्रवाल ने आगे बताया, 'मैं एक एनजीओ के साथ काम करती थी और उन्होंने हमें सिखाया था कि कैसे मीडिया महिलाओं के लिए बुरा बर्ताव करता है। इस दौरान हमें 'देवदास' भी दिखाई गई थी। मैंने फिल्म में देखा कि जब एक महिला शादी के लिए मना कर देती है तो कैसे देवदास उसे मारता-पीटता है। इस वजह से मैं डर गई थी। और यही एक कारण था कि मैं पहले 'आशिकी' करने से हिचक रही थी। लेकिन बाद में जब मैंने सुना कि इस फिल्म में मैं एक अनाथ की भूमिका निभाऊंगी, जो अपने बलबूते पर सबकुछ हासिल करना चाहती है, तब मैंने कहा कि मैं इसे करूंगी'।

इसे भी पढ़ें- Shehnaaz Gill: 'मेरी बच्ची मिल गई', शहनाज से गले मिलकर रोई पाकिस्तानी फैन, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार
   
बता दें कि अनु ने 1988 में दूरदर्शन के धारावाहिक 'इसी बहाने' में  भी अभिनय किया है। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से 1990 में अपने करियर की शुरुआत की थी। अनु अग्रवाल 'गजब तमाशा', 'थिरुडा- थिरुडा', 'किंग अंकल', 'खलनायक', 'द क्लाउड डोर', 'जन्म कुंडली', 'राम शास्त्र' और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, कुछ ही फिल्मों के बाद अनु एक भयानक हादसे का शिकार हो गई थीं। जिसके बाद वह कई साल से फिल्मों से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed