फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg boss 16 shukravaar ka vaar salman khan slams sumbul touqeer khan said she is obsessed with shaleen bhanot

Bigg Boss 16: शुक्रवार का वार में सुंबुल तौकीर पर भड़के सलमान खान, बता दिया शालीन भनोट के लिए ऑब्सेस्ड

Fri, 18 Nov 2022 12:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 18 Nov 2022 12:32 PM IST
सार

मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें सलमान खान शालीन भनोट को लेकर सुंबुल की क्लास लगा रहे हैं, तो एक्ट्रेस फूट-फूटकर रो रही हैं। 

विज्ञापन
Bigg boss 16 shukravaar ka vaar salman khan slams sumbul touqeer khan said she is obsessed with shaleen bhanot
सुंबुल तौकीर खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई झगड़े हो रहे हैं, तो दूसरी ओर शो में दिखाई दे रहे लव ट्रायंगल को लेकर भी जमकर बवाल हो रहा है। ऐसे में अब लग रहा है कि इस ट्रायंगल का अंत करीब है। हाल ही में शालीन भनोट को लेकर टीना और सुंबुल की लड़ाई देखने को मिली थी, तो अब शुक्रवार का वार में शालीन की वजह से सुंबुल को सलमान खान ने जमकर फटकार लगाई है।

विज्ञापन

मेकर्स की ओर से बिग बॉस का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें शुक्रवार का वार में सलमान खान सुंबुल तौकीर खान की क्लास लगा रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सलमान खान सुंबुल से कहते हैं कि ये शालीन के लिए ऑब्सेस्ड हैं। इतनी कौन सी गहरी दोस्ती है कि टीना को पांच मिनट नहीं दे रही बात करने के लिए। इस पर शालीन ना में सिर हिलाते हुए कहते है कि सुंबुल मुझसे 20 साल छोटी हैं।

Kartik Aaryan: लवर बॉय की इमेज छोड़ अगली फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगे कार्तिक, कर रहे कड़ी मेहनत

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टीना सलमान खान की बात पर हामी भरती हैं और कहती हैं कि हां सर, शालीन बाथरूम भी जाता है तो ये बाहर खड़ी रहती हैं। सलमान खान शालीन से कहते हैं कि आपको दिखाई नहीं दे रहा है ये। सलमान खान की बातें सुनने के बाद सुंबुल रोने लगती हैं और हाथ जोड़कर कहती हैं कि मुझे घर आना जाना है, मुझे यहां नहीं रहना है। इस पर सलमान खान कहते हैं, चली जाओ, रोका किसने है आपको। 

Love Story: 11 महीने की मोहब्बत आठ साल तक नहीं भुला पाए साजिद, दिव्या की यादों संग यूं जोड़ा था नया रिश्ता

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

दरअसल, बीते एपिसोड में शालीन भनोट और रैपर एमसी स्टैन के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी। दोनों की लड़ाई इस हद तक बढ़ गई थी कि बाकी घरवालों को दोनों को शांत कराना पड़ा। दरअस, शालीन स्टैन के घरवालों के बारे में कुछ कमेंट कर देते हैं, जिसके बाद रैपर शालीन पर हाथ उठाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। अब देखना होगा कि सलमान खान इन दोनों के साथ कैसे निपटेंगे।

CAT Trailer Out: ‘कैट’ बन पंजाब में ड्रग तस्करी का पर्दाफाश करेंगे रणदीप हुड्डा, क्या बचा पाएंगे अपने भाई को!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed