Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर में बढ़ीं साजिद की मुश्किलें, शर्लिन चोपड़ा ने भेजा कानूनी नोटिस
'मीटू' के आरोपी साजिद खान के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने कानूनी नोटिस भेजा है। अभिनेत्री ने साजिद को बिग बॉस से बाहर किए जाने के लिए यह कदम उठाया है।
विस्तार
फिल्ममेकर साजिद खान जब से 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बने हैं तब से ही वे लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर साजिद को शो से बाहर करने की मांग की जा रही है। कई सेलिब्रिटी शो में साजिद खान के शामिल होने का विरोध करते नजर आ रहे है, उनमें एक और नाम जुड़ गया है और वह हैं अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा। शर्लिन तो साजिद के व्यवहार से इस हद तक नाराज हैं कि उन्हों ने शो का निर्माण करने वाली कंपनी और होस्ट सुपरस्टार सलमान खान को कानूनी नोटिस तक भेज दिया है।
बता दें कि रियलिटी सो बिग बॉस अक्सर विवादों को लेकर चर्चा में रहता है। इस बार के सीजन में भी यही देखने को मिल रहा है। शो कभी प्रतिभागियों के झगड़े को लेकर चर्चा में रहता है तो कभी प्रतिभागियों की निजी जिंदगियों की वजह से। अब यह शो साजिद खान की वजह से फिर चर्चा में हैं, जो कि इस बार के सीजन के प्रतिभागी हैं। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में साजिद खान के शो में होने पर सवाल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सलमान खान तक से सवाल पूछ डाले हैं।
फिल्म के सेट से वायरल हुईं सलमान की तस्वीरें, दबंग खान का लुक देख फैंस बोले- क्या लग रहे हो भाई
शर्लिन ने बाकायदा एक ट्वीट लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'साजिद अगर सलमान खान की करीबी महिलाओं से भी ऐसी ही हरकत करते, जैसे उन्होंने हमारे साथ किया क्या तब भी सलमान उनको सपोर्ट करते?' शर्लिन ने शो के होस्ट सलमान पर सवाल खड़े करते हुए लिखा, 'क्या सलमान हमारे जैसी पीड़ित महिलाओं के भाई जान नहीं हो सकते'? आपको बता दें कि साजिद खान पर मी टू मूवमेंट के दौरान कई अभिनेत्रियों ने यौन प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। लेकिन, उसके बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साथ ही दूसरी कई अभिनेत्रियों, मॉडल्स ने भी साजिद पर इस तरह के आरोप लगाए थे।
नोटबंदी के हालात को बयां करती हैं ये फिल्में, देखकर याद आ जाएगा 2016 का वक्त
इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर साजिद खान के शो में होने का विरोध किया। स्वाति ने लिखा कि, 'मी टू मूवमेंट के दौरान साजिद पर 10 से ज्यादा महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गई है, जो कि पूरी तरह गलत है।' उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर साजिद को शो से हटाने की अपील की है। उससे पहले गायिका सोना महापात्रा और टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद भी साजिद को शो से हटाने की मांग कर चुके हैं। अब देखना होगा कि इस कंट्रोवर्सी से शो में साजिद की हिस्सेदारी पर क्या असर पड़ता है!
शालीन भनोट ने सरेआम किया सौंदर्या को किस, भड़क उठे गौतम विग