फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Priyanka Chahar Choudhary Archana Gautam win First round of the task

Bigg Boss 16: 50 लाख की प्राइज मनी के लिए भिड़े घरवाले, टीम बी ने जीता टास्क का पहला राउंड

Thu, 02 Feb 2023 02:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 02 Feb 2023 02:35 AM IST
सार

बिग बॉस के ताजा एपिसोड में बहुत कुछ नया देखने को मिला। शो में बिग बॉस ने घरवालों को एक बार फिर प्राइज मनी बढ़ाकर 50 लाख करने का मौका दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Shalin Bhanot Priyanka Chahar Choudhary Archana Gautam win First round of the task
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस जैसे जैसे समापन की ओर बढ़ना इस रियलिटी शो में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ताजा एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों को प्राइज मनी 50 लाख करने का फिर से मौका दिया। बिग बॉस सभी को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और बताते हैं कि कुछ लोग इस प्राइज मनी को बढ़ाकर अपने घर 50 लाख ले जा सकते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि टीम ए में मंडली होगी और टीम बी में प्रियंका, अर्चना और शालीन होंगे। शो में आगे बिग बॉस सभी को इस टास्क का नियम बताते हैं कि टीम बी को एक्टिविटी एरिया में बंधेे हारनेस को एक घंटे तक पकड़े रहना है। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  Bigg Boss 16: प्रियंका को बिग बॉस का विनर बताने पर ट्रोल हुए अर्जुन बिजलानी, लोग बोले- फिक्सिंग करके आपने...
विज्ञापन

इस दौरान टीम ए को अपने विरोधी को नाकामयाब करना है। बिग बॉस आगे बताते हैं कि इस टास्क को जो भी टीम जीतेगी उसकी प्राइज मनी 50 लाख हो जाएगा। इसके बाद बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि इस टास्क के लिए एक सदस्य एक्सट्रा हैं तो सभी आपसी सहमति से तय कर ले कि कौन बाहर बैठेगा। इसके बाद टीम ए से शिव, स्टैन और निमृत टास्क में भाग लेने के लिए तैयार हो जाते हैं। शो में आगे टास्क शुरू हो जाता है। पहला बजर बजता है और प्रियंका, शालीन और अर्चना सेफ्टी एक्सपर्ट्स के पास जाकर तैयार हो जाते हैं। टास्क शुरू होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Lost: रिलीज के लिए तैयार 'लॉस्ट', पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगी यामी गौतम

शिव, स्टैन और निमृत विरोधी टीम को टॉर्चर करना शुरू कर देते हैं। शालीन, प्रियंका और अर्चना पर शिव, स्टैन और निमृत हेयर क्रीम से लेकर पानी और बाकी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इतने टॉर्चर के बाद भी टीम बी के सदस्य मजबूती से बजर को पकड़कर खड़े रहते हैं। इस दौरान प्रियंका शिव के लगातार पानी फेंकने से परेशान हो जाती हैं उन्हें मना करती हैं। हालांकि, टीम बी इस कार्य का पहला राउंड जीत जाती है। बिग बॉस बताते हैं कि इस शो का अगला राउंड कल यानी गुरुवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed