फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Salman Khan wants to cast Priyanka Choudhary in film said she is capable of becoming top actress

Bigg Boss 16: प्रियंका को अपनी फिल्म में मौका देंगे सलमान खान, बोले- वो हैं टॉप एक्ट्रेस बनने के काबिल

Sun, 22 Jan 2023 10:01 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 22 Jan 2023 10:01 AM IST
सार

इस वीकएंड का वार एपिसोड में साजिद खान और अब्दु रोजिक आए थे। ऐसे में साजिद ने सलमान खान ने सवाल किया कि वह किस कंटेस्टेंट के साथ फिल्म करना चाहते हैं, तो उन्होंने प्रियंका का नाम लिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Salman Khan wants to cast Priyanka Choudhary in film said she is capable of becoming top actress
सलमान खान, प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' अब अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। ऐसे में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और कंटेस्टेंट फिनाले में जाने के लिए खूब जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। शो के होस्ट सलमान खान और बिग बॉस भी सभी घरवालों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में फैंस से लेकर हर किसी का कोई न कोई फेवरेट कंटेस्टेंट बन गया है। वहीं, सलमान खान ने भी वीकएंड का वार एपिसोड में बताया कि उन्हें कौन पसंद है। साथ ही उन्होंने प्रियंका के साथ फिल्म करने की बात भी कही।

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Salman Khan wants to cast Priyanka Choudhary in film said she is capable of becoming top actress
साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, इस वीकएंड पर शो में साजिद खान और अब्दु रोजिक आए थे। ऐसे में एक गेम के दौरान सलमान ने साजिद से कहा कि अगर वह बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ कोई फिल्म बनाएंगे तो क्या रोल देंगे सबको। इस पर साजिद ने एमसी स्टैन को हीरो और सौंदर्या को हीरोइन बनाया। वहीं, प्रियंका को एक्सट्रा में डाल दिया, जिसे देख सलमान ने टोका तो उन्होंने अपनी कास्ट में बदलाव कर प्रियंका को लीड बना दिया।

Bhuvan Bam: 'अजनबी' भुवन किस 'सफर' से बने यूट्यूब के 'रहगुजर'? पढ़ें रेस्तरां से वेब सीरीज तक की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 Salman Khan wants to cast Priyanka Choudhary in film said she is capable of becoming top actress
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद साजिद खान ने सलमान खान ने पूछा कि वह किसे फिल्म में मौका देना पसंद करेंगे? इस पर सलमान ने सीधे ही प्रियंका का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'साजिद आपको पता है कि मैं बिग बॉस के हर सीजन के किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ काम करता हूं। मुझे इस बार मौका मिल तो और बात बनी तो प्रियंका के साथ फिल्म करना चाहूंगा। उनका फ्यूचर ब्राइट है और उनमें काफी पोटेंशियल भी है। वो टॉप एक्ट्रेस बनने के लायक हैं।'

Pathaan: पठान विवाद पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा का बयान, बोले- कौन शाहरुख खान? मैं उनके बारे में नहीं जानता

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Salman Khan wants to cast Priyanka Choudhary in film said she is capable of becoming top actress
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रियंका चाहर चौधरी को अभी इस बात का अंदाजा नहीं है, लेकिन उनके फैंस सलमान खान की बात सुनकर काफी खुश हैं। सलमान पहले भी प्रियंका से कह चुके हैं कि अगर वह अपनी पर्सनालिटी में थोड़े बदलाव लाए, तो बहुत आगे जाएंगी। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या शो खत्म होने के बाद प्रियंका को सलमान की फिल्म में मौका मिलता है। 

Pathaan: तेलुगू राज्यों में 'पठान' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान ने रखी शर्त? राम चरण को करना होगा यह काम!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed