फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 16 salman khan show bb house there is no rules new season latest promo contestant read details

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट के बीच होगी मार-धाड़! बिग बॉस 16 के नए प्रोमो ने सबको किया हैरान

Tue, 13 Sep 2022 04:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 13 Sep 2022 04:45 PM IST
सार

'बिग बॉस' का सीजन 16 प्रसारित होने से पहले चर्चा में है। हर बार की तरह इस सीजन में भी सलमान खान बतौर होस्ट नजर आएंगे। वहीं, अब इस शो का नया वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन
bigg boss 16 salman khan show bb house there is no rules new season latest promo contestant read details
bigg boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान अपने कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 16 के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस रियलिटी शो के बीते 15 सीजन काफी धमाकेदार रहे और इसी वजह से फैंस इस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों, मेकर्स द्वारा 'बिग बॉस 16' का पहला प्रोमो शेयर किया गया था, जिसमें सलमान खान ने बताया था कि इस बार खुद बिग बॉस खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं, अब शो का नया वीडियो सामने आ गया है, जो काफी मजेदार है और फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए काफी है।

विज्ञापन

दरअसल, कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बिग बॉस 16' का नया वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें 'बीबी 16' का सेट दिखाया गया है। इस वीडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि इस बार कंटेस्टेंट्स की दुनिया पलटने वाली है। इस वीडियो में 'बिग बॉस 16' के कैमरे के पीछे के सीन्स दिखाए गए हैं। वीडियो की शुरुआत कैमरे से होती है, जो 'बिग बॉस' की आंख की तरह लग रहा है। इसके बाद एक सेट पर बहुत सारे लोग मौजूद हैं, जहां धूल-मिट्टी भरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि सलमान खान इसी धूल-मिट्टी वाली जगह पर शूटिंग कर रहे हैं। वह कैमरा रोलिंग के साथ ही अपने आप को उलट पुलट कर रहे हैं। इसी बीच वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान खान की आवाज आती है और वह कहते हैं कि रूल यह है कि कोई रूल नहीं है। अब बिग बॉस का टाइम है। वहीं, इस वीडियो का कैप्शन भी मजेदार है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'नो रूल्स के साथ, यह बिग बॉस का समय है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

बिग बॉस का यह नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस तेजी से कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई इज बैक'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मतलब इस बार फुल ऑफ मारा मारी होगी। अन्य यूजर ने लिखा, 'ओह गॉड फाइनली बिग बॉस आने वाला है'। इसके अलावा, एक और यूजर ने लिखा, 'फिर तो मार पिटाई भी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed