फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Sajid Khan nominated from the house said i will be save audience are happy this nomination

Bigg Boss 16: नॉमिनेट हुए साजिद खान, अकड़ दिखाते हुए बोले- मैं 100 फीसदी बचूंगा

Tue, 29 Nov 2022 04:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 29 Nov 2022 04:03 PM IST
सार

बीते हफ्ते साजिद खान का खेल को लेकर जज्बा देखने को मिला था। वह शो को जीतने की बात करते दिखे थे लेकिन इसमें भी उनका ओवर कॉन्फिडेंस झलक रहा था।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Sajid Khan nominated from the house said i will be save audience are happy this nomination
साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस' के घर में हर हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट्स हर मुमकिन कोशिश करते हैं। इस शो के सीजन 16 में भी कुछ ऐसा ही देखने के लिए मिल रहा है। इस हफ्ते घर में नॉमिनेशन की तलवार साजिद खान और उनकी मंडली पर लटक रही है, जो किसी न किसी तरह से हर हफ्ते नॉमिनेशन में आने से खुद को बचा लेते थे। लेकिन इस हफ्ते साजिद खान के साथ टीना दत्ता, एमसी स्टेन, शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर के अलावा शालीन भनोट और प्रियंका चौधरी नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन इस सबके बीच घर में साजिद खान का ओवर कॉन्फिडेंस देखने को मिला है।

विज्ञापन

साजिद खान का ओवर कॉन्फिडेंस
दरअसल, बीते हफ्ते साजिद खान का खेल को लेकर जज्बा देखने को मिला था। वह शो को जीतने की बात करते दिखे थे लेकिन इसमें भी उनका ओवर कॉन्फिडेंस झलक रहा था क्योंकि साजिद खान ने यह कहा था कि अगर वह इस शो में नॉमिनेट भी हो जाते हैं तब भी वह इस शो से नहीं निकलेंगे। उन्होंने कहा था कि उन्हें भरोसा है कि वह 100 फीसदी इस शो से बाहर नहीं होंगे। उन्होंने इंडस्ट्री में लंबे समय से काम किया है और वह पिछले 30 वर्षों से टीवी का चेहरा हैं। इसी वजह से लोग उन्हें बचा लेंगे। साजिद का यह बयान सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। 

Katrina Kaif: जोधपुर की रॉयल वेडिंग में साड़ी पहन कटरीना ने लूटा दिल, राजस्थान के इस पैलेस में रील बना की शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा इस हफ्ते का नॉमिनेशन
बिग बॉस के बीते एपिसोड में नॉमिनेशन के लिए गार्डन एरिया में एक वॉर जोन एरिया बनाया गया था, जहां सभी कंटेस्टेंट को पंप दबाकर एक के बाद एक घरवालों को नॉमिनेट करना था। इस दौरान एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट आगे आए और उन्होंने इस प्रक्रिया में भाग लिया। इस टास्क के दौरान शालीन ने सुंबुल को नॉमिनेट किया। वहीं, अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा और प्रियंका चहर चौधरी ने घर के पुराने राजा शिव को टारगेट करते हुए नॉमिनेशन में डाल दिया, जिसके बाद घर के सात कंटेस्टेंट्स सीधा नॉमिनेशन में चले गए हैं।

Arbaaz-Giorgia: अरबाज खान का 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? जॉर्जिया बोलीं- हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं

विज्ञापन

साजिद खान के नाम पर बवाल
बता दें कि जब से साजिद खान 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बने हैं, तब से लोग उनका विरोध कर रहे हैं। साजिद 'मीटू' आरोपी हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर अक्सर लोग उन्हें शो से बाहर निकालने की बात करते हैं। ऐसे में अब साजिद पहली बार नॉमिनेट किया गया है और इस बात से लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि, अब उन्हें साजिद को ज्यादा नहीं झेलना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed