फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Sajid Khan casting couch act by Archana Gautam soundarya sharma viral user called them fearless

Bigg Boss 16: अर्चना और सौंदर्या ने साजिद खान पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कास्टिंग काउच का एक्ट

Fri, 25 Nov 2022 12:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 25 Nov 2022 12:09 PM IST
सार

अर्चना गौतम और सौंदर्य शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें दोनों कास्टिंग काउच पर एक एक्ट करती नजर आ रही हैं। यूजर बिग बॉस से भी इस वीडियो को देखने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Sajid Khan casting couch act by Archana Gautam soundarya sharma viral user called them fearless
सौंदर्या शर्मा, अर्चना गौतम, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' में जब से साजिद खान की एंट्री हुई है, वह विवादों में घिरे हुए हैं। मीटू आरोप के चलते साजिद को शो से बाहर निकाले जाने की भी मांग की गई है। हाल ही में साजिद खान और अर्चना गौतम में जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान साजिद अपना आपा खो बैठे, तो अर्चना शांत नजर आईं। वहीं, सौंदर्या शर्मा ने अर्चना को उनकी गलती भी बताई। दोनों की इस दोस्तों को दर्शकों ने भी पसंद किया। वहीं, अब अर्चना और सौंदर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक एक्ट करती नजर आ रही हैं। दोनों का यह एक्ट देख यूजर इसे साजिद खान के लिए तंज कसना मान रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में सौंदर्या शर्मा एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे नौकरी की जरूरत है। वहीं, अर्चना गौतम एक कंपनी की मालिक हैं, जिनके पास सौंदर्या काम मांगने के लिए जाती हैं। सौंदर्या बॉस बनी अर्चना को अपना प्रोफाइल बताती हैं और नौकरी की मांग करती हैं। लेकिन अर्चना उनका फायदा उठाना चाहती हैं और उनके साथ गलत व्यवहार करती हैं। दोनों अपने इस एक्ट में कास्टिंग काउच दिखा रही हैं, जिसके बाद से ही ट्विटर पर दोनों ट्रेंड कर रही हैं।

IFFI 2022: लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने पर आर बाल्की का बयान, शाहरुख खान को बताया सबसे बुद्धिमान

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के इस वीडियो को शेयर करने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'ये दोनों लड़कियां बिल्कुल निडर हैं। मैं दोबारा कहता हूं निडर हैं, मजबूत। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम सब समझ पा रहे हो कि ये किसे ट्रोल कर रही हैं।' इसके साथ साजिद खान का नाम लिखा है और प्रियंका व शिव को भी टैग कर इसे देखने के लिए कहा गया है। वहीं, एक अन्य ने कहा, 'सब जानते हैं लेकिन इन दोनों के पास हिम्मत है कि बिना डरे नेशनल टीवी पर उस आदमी की दूसरों की तरह चापलूसी नहीं कर रही।' इसी तरह के कई कमेंट्स कर यूजर कर अर्चना और सौंदर्य की तारीफ कर रहे हैं।

Amitabh Bachchan: बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होंगे अमिताभ बच्चन के फोटो और आवाज, दिल्ली न्यायालय ने दिया आदेश





विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर बिग बॉस को टैग कर इस वीडियो को दिखाने की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन दोनों की तरह किसी में इतना करने की हिम्मत नहीं है, जो इस ऐसा कदम उठा सके। वीडियो वायरल होने के बाद से अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। बता दें कि साजिद खान के खिलाफ कई लड़कियों ने मीटू का आरोप लगाया है। 

Babil Khan: ‘डेब्यू’ शब्द को नहीं पसंद करते बाबिल, बोले-इरफान खान का बेटा नहीं होता तो किसी को परवाह नहीं होती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed