फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 sajid emotional story after fight with archana said salim khan helped him after his father death

Bigg Boss 16: साजिद के पास नहीं थे पिता के अंतिम संस्कार करने तक के पैसे, बोले- मैंने सबसे मदद मांगी, लेकिन...

Thu, 24 Nov 2022 04:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 24 Nov 2022 04:53 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 sajid emotional story after fight with archana said salim khan helped him after his father death
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में साजिद खान और अर्चना गौतम के बीच झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दुसरे के माता-पिता तक पहुंच गए। एक तरफ साजिद खान ने अर्चना गौतम की मां के बारे में बोला तो वहीं दूसरी तरफ अर्चना भी साजिद के पिता पर पहुंच गईं। दोनों तू-तू, मैं-मैं करते हुए अपशब्द पर उतर आए। इसके बाद साजिद खान अपने दिवंगत पिता कमरान खान को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने अपने मुश्किल भरे दिनों की यादें साझा कीं। साजिद खान ने बताया कि उनके पिता की मौत ज्यादा शराब पीने के कारण हुई थी और वे कुछ भी नहीं कर पाए।

विज्ञापन

सलिम खान ने की थी मदद
साजिद खान ने रोते हुए बताया कि ज्यादा शराब पीने से उनके पापा की तबीयत खराब हो गई थी। पूरा लिवर फट गया था। आंखों से खून निकल रहा था। मुंह से खून निकल रहा था। दो मिनट के अंदर ही मेरे पिता ने मेरे सामने दम तोड़ दिया। उस समय मेरी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। मैंने जिस जगह पर अपने पिता के शव को दफनाया था, वहां सलमान खान के पिता सलीम खान आए और उन्होंने मेरी मदद की। उन्होंने मुझे पैसे दिए। उन पैसों की मदद से मैं दो महीनों का राशन ला पाया और बिजली का बिल भर पाया।

यह भी पढ़ें: Shriya Saran:  बेटी का चेहरा छिपाने पर ट्रोल हुईं श्रिया सरन, बोलीं- उनका काम है लिखना और मेरा इग्नोर करना

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने घर से भगाया
साजिद खान ने बताया कि जब मेरे पिता की मौत हुई थी, तब मैंने सबसे मदद मांगी थी। मैं 14 साल का था। पिता के जाने के बाद रिक्शा पकड़ कर अपने रिश्तेदारों के घर गया। पिता के अंतिम संस्कार के लिए रिश्तेदारों से पैसे मांगे। लेकिन, सभी ने मदद करने से इनकार कर दिया। एक रिश्तेदार ने अपने नौकर को बोला कि उसको बोल दो मैं घर पर नहीं हूं, जिसके बाद मैं वहां से रोते-रोते निकल गया।

  यह भी पढ़ें: Om Shanti Om: 'ओम शांति ओम' के दीपिका और शाहरुख के आइकॉनिक पोज का बनाया गया केक, बर्मिंघम में हुआ प्रदर्शित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed