फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Nimrit Kaur Ahluwalia New Captain Soundarya Sharma Sumbul Shalin Bhanot Tina Dutta Nominated

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में नए ट्विस्ट के साथ निमृत बनीं कैप्टन, ये चार सदस्य बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

Tue, 17 Jan 2023 01:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 Jan 2023 01:23 AM IST
सार

शो की शुरुआत में बिग बॉस सबको बताते हैं कि जिसको शो से जाना था वो जा चुका है और आप इस शो को डिजर्विंग टॉप नौ कंटेस्टेंट हैं। इसके बाद बिग बॉस सबको इस शो का नया ट्विस्ट बताते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Nimrit Kaur Ahluwalia New Captain Soundarya Sharma Sumbul Shalin Bhanot Tina Dutta Nominated
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस सीजन 16 धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। शो का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे घर में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में तीन दिन में तीन कंटेस्टेंट के बाहर होने के बाद ताजा एपिसोड में घर में नॉमिनेशन होना था जिसके लिए घरवालों में काफी बहस देखने को मिला। आइए जानते हैं कि नए एपिसोड में क्या खास हुआ है। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Vijay Sethupathi: 'फर्जी' में दमदार पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगे विजय सेतुपति, शाहिद को देंगे कड़ी टक्कर
विज्ञापन

शो की शुरुआत में बिग बॉस सबको बताते हैं कि जिसको शो से जाना था वो जा चुका है और आप इस शो को डिजर्विंग टॉप नौ कंटेस्टेंट हैं। इसके बाद बिग बॉस सबको इस शो का नया ट्विस्ट बताते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि शो में टिकट टू फिनाले वीक की शुरुआत हो चुकी है। बिग बॉस सभी को बताते हैं कि वह  शुरुआत से शुरू करने जा रहे हैं और इस वजह से वह निमृत कौर अहलूवालिया को कैप्टन बनाते हैं क्योंकि इस शो की पहली कप्तान वही थीं। इस दौरान बिग बॉस बताते हैं कि घरवालों चाहें तो उनकी कैप्टंसी छीनने की कोशिश कर सकते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि जिसके पास भी यह कैप्टंसी रहेगी वह सीधा फिनाले में चला जाएगा। इसके बाद सभी घरवाले निमृत को कैप्टंसी से हटाने के लिए प्लान बनाने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Tushar Gandhi: 'गांधी गोडसे एक युद्ध' पर बापू के परपोते तुषार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जो हत्यारे को हीरो...

शो में आगे नॉमिनेशन टास्क होता है। इस दौरान सौंदर्या टीना और शालीन को नॉमिनेट करती हैं। निमृत भी दोनों का ही नाम लेती हैं। इसके बाद प्रियंका सौंदर्या और सुंबुल का नाम लेती हैं। वहीं, एमसी स्टैन सौंदर्या और अर्चना को नॉमिनेट करते हैं। शिव ने अर्चना और सौंदर्या का नाम लिया और शालीन ने सौंदर्या और सुंबुल को नॉमिनेट किया। इस प्रक्रिया में ज्यादातर लोगों टीना, सौंदर्या, सुंबुल और शालीन का नाम लेते हैं, जिसकी वजह से ये चारों सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed