Bigg Boss 16: निमृत के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करते ही बौखलाए साजिद, क्या शो से हो जाएंगे बाहर?
आज यानि 2 जनवरी को नए साल के मौके पर बिग बॉस का नया प्रोमो जारी हुआ। इस दौरान नॉमिनेशन किया गया। शिव ठाकरे अपनी दोस्त सुम्बुल का नाम लेते नजर आए।
विस्तार
बिग बॉस में इन दिनों जमकर ड्रामा चल रहा है। हर रोज इसमें कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है, जो हर किसी के होश उड़ा देगा। नए साल के मौके पर बिग बॉस में पहला नॉमिनेशन देखने को मिला। इस दौरान घरवाले अपनी दोस्ती को ही दांव पर लगाते नजर आए। इस दौरान सबसे बड़ा धोखा साजिद खान को मिला। साजिद खान की पीठ में तो निमृत अहलूवलिया ने छूरा घोंप दिया। साजिद खान को उनके ही ग्रुप के लोगों ने नॉमिनेट कर दिया।
आज यानि 2 जनवरी को नए साल के मौके पर बिग बॉस का नया प्रोमो जारी हुआ। इस दौरान नॉमिनेशन किया गया। शिव ठाकरे अपनी दोस्त सुम्बुल का नाम लेते नजर आए। उन्होंने कहा कि सुम्बुल भले ही मेरी दोस्त है, लेकिन कुछ फैसले दिल पर पत्थर रखकर लेने पड़ते हैं। इसके बाद तो प्रियंका चाहर सुम्बुल के मजे लेने लगीं। उन्होंने कहा- बौखला क्यों रही हो सुम्बुल कभी अंधेरे के मजे लेकर भी देखो।
इसे भी पढ़ें- Honey Singh: गर्लफ्रेंड टीना थडानी को खुलेआम किस करने पर हनी सिंह ट्रोल, यूजर्स बोले- रात की उतरी नहीं..