फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 16 new promo host salman khan became kgf fame rocky bhai in video

Bigg Boss 16: केजीएफ के 'रॉकी भाई' बने सलमान खान, मांडवा तक बिग बॉस की आवाज पहुंचाने के लिए हुए तैयार

Sat, 24 Sep 2022 11:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 24 Sep 2022 11:48 PM IST
सार

बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में सलमान खान 'केजीएफ' के रॉकी भाई के अवतार में दिखे हैं। यह प्रोमो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
bigg boss 16 new promo host salman khan became kgf fame rocky bhai in video
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विज्ञापन

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 1 अक्तूबर को इस शो के 16वें सीजन का पहला एपिसोड आएगा। ऐसे में फैंस के बीच 'बिग बॉस 16' का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लगातार 'बिग बॉस 16' की चर्चा हो रही है। मेकर्स भी फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए शो से जुड़ा अपडेट शेयर कर रहे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' का नया प्रोमो सामने आया है, जो मेकर्स द्वारा शेयर किया गया है।

 

दरअसल, कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बिग बॉस 16' का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जो काफी धमाकेदार है और फैंस को खुश कर देने वाला है। इस प्रोमो में सलमान खान 'केजीएफ' के रॉकी भाई के अवतार में दिखे हैं और वह 'बिग बॉस' की आवाज मांडवा तक पहुंचाने की बात कर रहे हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ब्लैक कुर्ता-पायजामा में एक दम रॉकी भाई की तरह दिख रहे हैं और उनकी तरह ही अपनी लंबी काली कुर्सी पर हाथ घुमा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो खूब पसंद किया जा रहा है। सलमान खान बोलते दिख रहे हैं कि कांचा चीना के मांडवा पर भी सिर्फ बिग बॉस का खौफ छाएगा। 'बिग बॉस' सीजन 16, गेम बदलेगा, क्योंकि बिग बॉस खुद खेलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी शो का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें होस्ट सलमान खान नजर आए थे लेकिन वह हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय खलनायक मोगैंबो की तरह दिख रहे थे। प्रोमो की शुरुआत सलमान खान के हाथ से हुई थी। एक हाथ में उन्होंने छड़ी पकड़ी थी और उनके दूसरे हाथों की उंगलियां ग्लोब पर घूम रहे थे। सलमान खान कहते दिखे थे, 'अब मोगैंबो खुश नहीं होगा क्योंकि अब सबको डर लगेगा बिग बॉस से। बिग बॉस सीजन 16 में गेम बदलेगा क्योंकि अब बिग बॉस ही गेम खेलेगा।' 

 
विज्ञापन

बता दें कि 'बिग बॉस 16' का 1 अक्तूबर को रात 8 बजे टेलीकास्ट होगा। हालांकि, अब तक इस शो के एक भी कंटेस्टेंट्स का नाम कंफर्म नहीं हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स का नाम सामने आया है, जिनके नाम को लेकर दावा किया जा रहा है। इस लिस्ट में मीका सिंह की मंगेतर आकांक्षा पुरी का नाम भी शामिल था। हालांकि, आंकाक्षा ने साफ कर दिया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed