Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक से पंगा लेना अर्चना गौतम को पड़ा भारी, मिला ऐसा करारा जवाब; हुई बोलती बंद
'बिग बॉस' के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस अब्दु रोजिक की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा कैप्टन बताते हैं। इसके बाद 'बिग बॉस' बाकी कंटेस्टेंट्स को भी अब्दू रोजिक की कप्तानी को नंबर देने के लिए कहते हैं।
विस्तार
अब्दु रोजिक 'बिग बॉस 16' के क्यूट कंटेस्टेंट हैं। शो में आए तमाम सितारे उन्हें काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर तारीफ होती है। इतना ही नहीं, सलमान खान भी अब्दु की तारीफ करते नहीं थकते हैं। लेकिन अब घर से अर्चना गौतम और अब्दु रोजिक के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से दोनों जमकर एक दूसरे को सुना रहे हैं और यहीं हाल शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा।
दरअसल, जब से अब्दु रोजिक 'बिग बॉस' के घर के नए कैप्टन बने हैं, तब से ही वह अर्चना गौतम के निशाने पर हैं। इतना ही नहीं, कैप्टेंसी खत्म होने के बाद भी अर्चना ने उन्हें नहीं छोड़ा। 'बिग बॉस' के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस अब्दु रोजिक की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा कैप्टन बताते हैं। इसके बाद 'बिग बॉस' बाकी कंटेस्टेंट्स को भी अब्दू रोजिक की कप्तानी को नंबर देने के लिए कहते हैं।
Avatar 3: ‘अवतार 2’ के खराब प्रदर्शन पर 'अवतार 3' होगी फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म? जेम्स कैमरून ने कही यह बात
प्रोमो में देखा जा सकता है कि अब्दु रोजिक को शिव ठाकरे, साजिद खान, एमसी स्टेन, निमृत कौर अहलूवालिया सबसे ज्यादा नंबर देते हैं। वह अब्दु की जमकर तारीफ भी करते हैं। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता और अर्चना गौतम, अब्दु को बहुत कम नंबर देते हैं और उन पर आरोप भी लगाते हैं। प्रियंका ने अब्दु पर ड्यूटी के अलावा काम के देने का आरोप लगाया है। अंकित भी अब्दु पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हैं। वहीं, आखिर में अर्चना कहती हैं कि वह हमेशा ही सोते रहते हैं। अर्चना की यह बात सुनकर अब्दु का गुस्सा फट पड़ता है।
Screw Dheela: ‘स्क्री ढीला’ के लिए टाइगर श्रॉफ ने मांगी इतनी फीस, सुनते ही करण जौहर ने लिया बड़ा फैसला
अब्दु रोजिक गुस्से में अपनी सीट से उठते हैं और अर्चना से कहते हैं, 'अगर तुम बीमार होती हो तो तुम नहीं सोती हो?' अब्दु की कड़क आवाज सुनकर अर्चना शांत हो जाती हैं। वहीं, घर के बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं। बता दें कि 'बिग बॉस' की तरफ से अब्दु रोजिक को यह पावर मिली थी कि वह कुछ सदस्यों को नॉमिनेशन को बचा सकते थे और तब अब्दु ने साजिद खान, निमृत, स्टेन और शिव ठाकरे का नाम लिया था। अर्चना गौतम इसी बात से चिढ़ गई थीं।