फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 latest episode Tina Dutta Sumbul Touqeer Khan Archana Gautam Sajid Khan Srijita Dey Shalin Bhanot

Bigg Boss 16: बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स ने काटी एक दूसरे के घर की बिजली, इस हफ्ते ये सदस्य हुए नॉमिनेट

Tue, 03 Jan 2023 01:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 03 Jan 2023 01:17 AM IST
सार

शो में आज नॉमिनेशन होना था जिसके लिए घर में बीबीपुर का सेटअप नजर आया। इस सेटअप में सभी को एक-एक घर अलॉट कर दिया गया। इसके बाद बिग बॉस ने सभी को नॉमिनेशन की प्रक्रिया समझाई। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 latest episode Tina Dutta Sumbul Touqeer Khan Archana Gautam Sajid Khan Srijita Dey Shalin Bhanot
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 में इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिला रहा है। पहली बार इस शो में नए साल की पार्टी में कॉन्सर्ट देखने को मिला, जिसमें बाहर की जनता भी एंजॉय करती दिखी। इस दौरान शालीन और टीना रोमांटिक हो गए। ताजा एपिसोड में सभी घरवाले दोनों के बारे में बात करते नजर आए। घर के किसी भी सदस्य को यकीन नहीं हो रहा था कि हाल ही में लड़ाई करने वाले अचानक रोमांस कैसे कर सकते हैं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपनी शादी को बताया 'मौत का कुआं', फनी कैप्शन के साथ शेयर किया यह वीडियो
विज्ञापन

शो में आज नॉमिनेशन होना था जिसके लिए घर में बीबीपुर का सेटअप नजर आया। इस सेटअप में सभी को एक-एक घर अलॉट कर दिया गया। बिग बॉस ने सभी को नॉमिनेशन की प्रक्रिया समझाते हुए बताया जिसे भी आज नॉमिनेट किया जाएगा उसके घर की बिजली चली जाएगी। बिग बॉस ने आगे कहा कि इस गेम के आखिरी राउंड में जिन चार सदस्यों के घर में बिजली आती रहेगी वह शिव के साथ इस हफ्ते के लिए सेफ हो जाएंगे। वहीं शिव को बिग बॉस ने पावर दी कि वह एक साथ सात लोगों को नॉमिनेट कर सकते हैं। इस बाद यह गेम शुरू हो गया। शिव ने टीना, शालीन, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना, सौंदर्या शर्मा, श्रीजीता और सुम्बुल का नाम लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- गिरकर उठना और शानदार होता है
इसके बाद निमृत की बारी आई और उन्होंने सुंबुल को बिजली देकर साजिद के घर की लाइट काट दी। इसके बाद घर के बाकी सदस्य बारी-बारी से एक दूसरे की बिजली काटते नजर आए। आखिरी राउंड में अब्दु, स्टैन, प्रियंका और निमृत के घर पर बिजली मौजूद रही, जिसकी वजह से चारों सुरक्षित हो गए। वहीं, इस हफ्ते श्रीजीता, सौंदर्या, सुम्बुल, टीना, शालीन, अर्चना और साजिद नॉमिनेट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed