Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- गिरकर उठना और शानदार होता है
हाल ही में एक सोशल मीडिया पर एक शख्स सामंथा को ट्रोल करता नजर आया। इस पर एक्ट्रेस ने उसे तगड़ा जवाब दिया।
विस्तार
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर यहां अपने फैंस के साथ रूबरू होती नजर आती हैं। एक तरफ फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थकते तो वहीं कुछ यूजर्स उन्हें किसी न किसी बात पर ट्रोल करते भी नजर आते हैं। एक बार फिर सामंथा के साथ कुछ ऐसा हुआ, लेकिन इस बार उन्होंने करारा जवाब देकर ट्रोल्स की बोलती बंद करा दी। आखिर कैसे शुरू हुआ यह मामला आइए जानते हैं...
एक फैन ने लिखा, 'क्रोमपेट में वेट्री थिएटर के पास से गुजरते हुए मेरी बहन और मैंने महसूस किया कि यहां सभी महिला प्रधान फिल्मों के बैनर लगे हैं। इसे देखकर कहा जा सकता है कि तमिल सिनेमा कितना लंबा सफर तय कर चुका है! 10 साल पहले यह अकल्पनीय रहा होगा।' बता दें कि फैन ने जिन पोस्टर्स की तस्वीरें शेयर कीं, उनमें नयनतारा अभिनीत 'कनेक्ट', ऐश्वर्या राजेश की 'ड्राइवर जमुना' और तृषा कृष्णन की फिल्म 'रांगी' शामिल हैं। फैन के इस ट्वीट पर नयनतारा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'महिलाएं उठ रही हैं।'
B-Town: बॉलीवुड में ऐसे शुरू हुआ हीरोइनों के बिकिनी पहनने का ट्रेंड, इस शख्स का रहा बड़ा हाथ!
फैन के ट्वीट पर नयनतारा के कमेंट पर कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे। एक ने लिखा, 'हां महिलाएं गिरने के लिए उठ रही हैं।' इस पर नयनतारा भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने बड़े ही अदब के साथ ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया। नयनतारा ने लिखा, 'गिरकर उठाना, और भी शानदार होता है, मेरे दोस्त।' इसके बाद कई और यूजर्स नयनतारा के पक्ष में आए और ट्रोल को जमकर सुनाया।
Filmy Wrap: रिलेशनशिप में हैं विजय-रश्मिका मंदाना? 'एनिमल' से खौफजदा हैं रणबीर कपूर, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
बता दें कि ट्विटर पर नयनतारा ने कई अन्य यूजर्स को भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'मैं हमेशा आपका फैन रहूंगा। आपकी सुरक्षा करूंगा, आपका भरोसेमंद रहूंगा। आप मुझे बेहद पसंद हो।' इस पर सामंथा ने लिखा, 'मेरी ताकत बनने के लिए शुक्रिया। आप सभी की दुआओं के चलते ही मुझे हिम्मत मिलती है।' बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सामंथा ने यह खुलासा किया था कि वह मायोसिटिस नामक एक दुर्लभ ऑटो-इम्यून बीमारी से पीड़ित हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'यशोदा' में नजर आईं। जल्द ही वह फिल्म 'शाकुंतलम' में नजर आएंगी।
Suriya 42: 'सूर्या 42' ने बना डाला नया रिकॉर्ड, 100 करोड़ में बिके फिल्म के हिंदी राइट्स