फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 16 gori nagori has been evicted from salman khan show will priyanka chaudhary come back

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने फैंस को दिया एक और झटका, शो से कटा 'हरियाणा की शकीरा' का पत्ता?

Sat, 12 Nov 2022 04:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 12 Nov 2022 04:25 PM IST
सार

'बिग बॉस' के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इस हफ्ते होने वाले दूसरे एविक्शन का एलान किया गया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि इस हफ्ते 'बिग बॉस' गोरी नागौरी बाहर हो चुकी हैं।

विज्ञापन
bigg boss 16 gori nagori has been evicted from salman khan show will priyanka chaudhary come back
bigg boss 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस 16' में 'शुक्रवार का वार' में सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी के एविक्शन का एलान करके सबको हैरान कर दिया था। इस एविक्शन से सिर्फ घरवाले ही नहीं बल्कि 'बिग बॉस' को फॉलो करने वाले लोग भी काफी हैरान थे लेकिन अब 'बिग बॉस' से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते अर्चना गौतम के बाद शो से बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट गोरी नागौरी हैं और यह जानकारी 'बिग बॉस' के फैन क्लब द्वारा दी गई है। 

विज्ञापन

शो से बाहर गोरी नागौरी?
'बिग बॉस' के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इस हफ्ते होने वाले दूसरे एविक्शन का एलान किया गया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि इस हफ्ते 'बिग बॉस' से गोरी नागौरी बाहर हो चुकी हैं। बता दें कि इस हफ्ते 'बिग बॉस' के घर से तीन कंटेस्टेंट एलिमिनेशन में आए थे, जिसमें सुंबुल तौकीर खान, गोरी नागौरी और अर्चना गौतम थीं और अब गोरी नागौरी के एविक्शन की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। 

यह भी पढ़ें:- Shahrukh Khan: शाहरुख खान से एयरपोर्ट पर हुई एक घंटे तक पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या प्रियंका की होगी वापसी
शुक्रवार के एपिसोड में ही सलमान खान ने प्रियंका चौधरी के एविक्शन का एलान किया था। इससे पहले अभिनेता ने प्रियंका से एक सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि ये गेम आप क्या चाहती हैं कि कौन जीते? जवाब में प्रियंका कहती हैं, 'मैं अपने लिए खेल रही हूं, वो अपने लिए खेल रहे हैं।' हालांकि, अब माना जा रहा है कि शो में प्रियंका चौधरी का एविक्शन सिर्फ मेकर्स का एक प्लान था। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि प्रियंका के एविक्शन के कुछ मिनट बाद ही शो खत्म हो गया था। इसी वजह से कहा जा रहा है कि प्रियंका शो में वापसी कर सकती है और यह आज यानी शनिवार के एपिसोड में पता भी चल जाएगा।

यह भी पढ़ें:- CAT Release Date: इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी रणदीप हुड्डा की 'कैट', क्राइम और सस्पेंस का लगेगा तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed