फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda next crime thriller CAT release date announce know what will be the story

CAT Release Date: इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी रणदीप हुड्डा की 'कैट', क्राइम और सस्पेंस का लगेगा तड़का

Sat, 12 Nov 2022 03:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 12 Nov 2022 03:48 PM IST
सार

रणदीप हुड्डा ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'कैट' की रिलीज डेट का एलान किया है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Randeep Hooda next crime thriller CAT release date announce know what will be the story
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणदीप हुड्डा हिंदी सिनेमा के वर्सटाइल अभिनेता हैं, जो हर किरदार में खुद को ढाल लेते हैं। अभिनेता जल्द ही क्राइम थ्रिलर सीरीज 'कैट' में दिखाई देंगे, जिसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। रणदीप हुड्डा की यह वेब सीरीज दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और यह जानकारी अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। बता दें कि नेटफ्लिक्स के साथ रणदीप की यह दूसरी सीरीज है। इससे पहले वह नेटफ्लिक्स की सीरीज 'एक्सट्रेक्शन' में नजर आए थे।

विज्ञापन

रणदीप हुड्डा का पोस्ट
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जो उनके किरदार का ही है। इस पोस्टर में रणदीप हुड्डा सिर पर पगड़ी पहने हुए सीरियस एक्सप्रेशन में दिख रहे हैं। इस पोस्टर के साथ रणदीप हुड्डा ने लिखा है, 'हमें एक शानदार न्यूज मिली है। रणदीप हुड्डा को गुरमान के किरदार में देखें। भाईचारे, जासूसी और बहुत कुछ की एक मनोरंजक कहानी, 9 दिसंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सीरीज की कहानी
नेटफ्लिक्स की सीरीज 'कैट' गुरनाम सिंह की कहानी है, जो अपने भाई की जान बचाने के लिए कोशिश में अपने अतीत का सामना करने पर मजबूर हो जाता है। इस सीरीज  के बारे में बात करते हुए रणदीप ने कहा था, 'नेटफ्लिक्स के साथ काम करना हमेशा एक खुशी की बात होती है। 'एक्सट्रैक्शन' के दौरान मेरे पास एक जबरदस्त समय था और दुनिया भर से मुझे जो प्यार मिला वह अभूतपूर्व था। 'कैट' एक सरल और दिलचस्प स्क्रिप्ट है, जिसमें मुझे एक अभिनेता के रूप में नए पहलुओं को तलाशने का मौका दिया है। सीरीज पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।'

विज्ञापन

यह है स्टार कास्ट
'कैट' में रणदीप हुड्डा के अलावा, सुविंदर विक्की, हसलीन कौर, गीता अग्रवाल, दक्ष अजीत सिंह, सुखविंदर चहल, के.पी. सिंह, काव्या थापर, दानिश सूद और प्रमोद पत्थल सहित समेत कई कलाकार एक साथ दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed