फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Gori Nagori eliminated in Shaniwar ka vaar Episode Salman Khan

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' में खत्म हुआ गोरी नागोरी का सफर, 'हरियाणा की शकीरा' हुईं शो से बाहर

Sun, 13 Nov 2022 01:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Nov 2022 01:32 AM IST
सार

हाल ही में गोरी और साजिद खान के बीच जमकर नोकझोंक देखने को मिली थी। एक एपिसोड के दौरान  साजिद ने उन पर आरोप लगाया था कि वह कमरे का सामान बिना किसी से पूछे दूसरों को दे रही हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Gori Nagori eliminated in Shaniwar ka vaar Episode Salman Khan
गोरी नागोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 में हर रोज घरवालों के बीच तकरार देखने को मिल रही है। इस शो के 43वें एपिसोड 'शनिवार का वार' में हरियाणा की शकीरा के नाम से मशहूर गोरी नागौरी गेम से बाहर हो गई हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते हुए नॉमिनेशन में गोरी के साथ प्रियंका चाहर चौधरी और सुंबुल तौकीर खान के नाम भी शामिल थे।

विज्ञापन

Akshay Kumar: आलोचकों को अक्षय कुमार ने दिया करारा जवाब, बोले-ऐसे ही फिल्में करूंगा, किसी की चोरी नहीं करता

विज्ञापन

शो से बाहर हुईं गोरी

इससे पहले शो की शुरुआत में सलमान ने सबसे पहले प्रियंका का नाम लिया जिससे उनको लगा कि वह घर से बाहर हो गई हैं। लेकिन जब बाहर जाने का दरवाजा नहीं खुला तब सलमान ने बताया कि शो से आज प्रियंका नहीं बल्कि गोरी बाहर जा रही हैं। सलमान के एलान के बाद गोरी के चेहरे पर मुस्कान नजर आई औरवह घर से खुशी के साथ बाहर निकल आईं।
Uunchai: अनुपम खेर को नहीं मिला 'ऊंचाई' का टिकट, वीडियो शेयर कर बोले- कुछ भी हो सकता है...

बिग बॉस 16 में हो रही जमकर तकरार

बता दें कि हाल ही में गोरी और साजिद खान के बीच जमकर नोकझोंक देखने को मिली थी। एक एपिसोड के दौरान  साजिद ने उन पर आरोप लगाया था कि वह कमरे का सामान बिना किसी से पूछे दूसरों को दे रही हैं। साजिद के इन आरोपों के बाद गौरी का भी गुस्सा फूट पड़ा था और दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई थी। घर में इस झगड़े को देखकर सोशल मीडिया पर गोरी के फैंस आग बबूला हो गए थे। लोगों ने जमकर अपनी भड़ास साजिद खान पर निकाली थी।  गौरतलब है कि इस बार के बिग बॉस में हर रोज लोगों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। लव एंगल के बीच शो में कंटेस्टेंट्स  के बीच जमकर लड़ाइयां भी देखने को मिल रही है। 
Black Panther 2 Box Office Collection: दूसरे दिन भी 'ब्लैक पैंथर 2' का रहा जलवा, इतना किया कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed